Search

 
 
 

जमशेदपुर : पश्चिमी विक्षोभ के कारण कोल्हान समेत झारखंड में तीन दिन होगी वर्षा

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की स्थिति उत्पन्न हुई है. जिसके कारण झारखंड के उत्तर-पूर्वी एवं दक्षिणी हिस्से में आगामी तीन दिनों तक वर्षा की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत जमशेदपुर में गरज के साथ वर्षा शुरु हो गई है. विभाग ने आंशिक एवं मध्यम दर्जे की वर्षा की होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. जिन जिलों में वर्षा हो सकती है उनमें कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पाकुंड़, गुमला, सिमडेगा, खूंटी लातेहार एवं रांची के कुछ इलाके शामिल हैं. इन जिलों में अलगे एक से दो घंटे में मेघ गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-distribution-of-text-material-among-children-on-the-birthday-of-minister-badal-patralekh/">जमशेदपुर

: मंत्री बादल पत्रलेख के जन्मदिन पर बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का हुआ वितरण

तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ-कुछ स्थानों में हल्के एवं मध्यम तथा कहीं-कहीं भारी वर्षा होने से तापमान में गिरावट होगी. जमशेदपुर में पिछले तीन दिनों से कहीं-कहीं भारी तथा कहीं-कहीं आंशिक वर्षा रिकार्ड की गई. जिसके कारण दिन का तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई. हालांकि मंगलवार को शाम में वर्षा होने से तामपान में निश्चित गिरावट होगी. सोमवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जबकि मंगलवार की शाम 5.30 बजे अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. लेकिन छह बजे अचानक मौसम में परिवर्तन होने से वर्षा होने के कारण तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की कमी होने की पूरी उम्मीद है.मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिनों तक दोपहर बाद मौसम की यही स्थिति रहेगी. 14 अक्टूबर के बाद से वर्षा का दौर टलने के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-7-and-a-half-lakh-stolen-from-a-house-locked-in-telco/">जमशेदपुर

: टेल्को में बंद मकान से साढ़े 7 लाख की चोरी
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही