Search

 
 
 

Jamshedpur : बोड़ाम का डुल्दुडूंगरी पर्यटन स्थल के रुप में विकसित होगा

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बोड़ाम प्रखंड के रूपसान गांव स्थित डुल्डुडूंगरी (पहाड़ी क्षेत्र) को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित किया जाएगा. जिससे सैलानी यहां आकर्षित हो. इसके लिए वन्य, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 14 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है. बृहस्पतिवार को विधायक मंगल कालिंदी ने इसका शिलान्यास किया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि डुल्दुडूंगरी की कहानी 138 वर्ष पुरानी है. पर्यटन के दृष्टिकोण से इसका विकास होने से सैलानी यहां आकर्षित होंगे. खासकर वैसे सैलानी एवं श्रद्धालु जो बोड़ाम में हाथीखेदा मंदिर में पूजा अर्चना करने आते हैं. इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर इसकी स्वीकृति करायी. वहीं वन्य विभाग की ओर से पटमदा के माचा में वन्य विश्रामगार का भी शिलान्यास विधायक ने किया. कहा माचा अस्पताल के सामने वन विश्रामागार बन जाने से मरीजों के साथ अस्पताल आने वाले लोगों को ठहरने की सुविधा मिलेगी. इस दौरान वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय कुमार सिंह, विश्वनाथ सिंह मुंडा, माणिक महतो, चंद्रशेखर टुडू, सुभाष कर्मकार, काजल सिंह, रूप नारायण मोदक, सुधीर चंद्र टुडू, जितुलाल मुर्मू आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-adishakti-goddess-durga-was-worshiped-with-reverence-and-devotion-devotees-gathered-in-the-temples/">Chandil

: श्रद्धा व भक्तिभाव से पूजी गई आदिशक्ति देवी दुर्गा, मंदिरों में उमड़े भक्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही