Search

 
 
 

जमशेदपुर : दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति ने बागबेड़ा में किया शस्त्र पूजन

 
Jamshedpur (Vishwajeet Bhatt) : विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति ने बागबेड़ा प्रखंड में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम में घर वापसी करने वाली बहनों द्वारा दुर्गा मां की आरती एवं शस्त्र पूजन किया गया. नारी अबला नहीं सबला है, इसी संदर्भ में धर्म प्रसार सह प्रमुख रितिका श्रीवास्तव ने संबोधन दिया. उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए अस्त्र और शस्त्र दोनों का ज्ञान होना अति आवश्यक है. कहा कि विकट परिस्थिति में महिलाएं अपनी सुरक्षा कैसे कर सकें, ऐसी शिक्षा के बारे में भी महिलाओं को गहराई से जानना चाहिए. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-truck-owner-commits-suicide-due-to-bank-loan-stress/">नोवामुंडी

: बैंक कर्ज के तनाव में ट्रक मालिक ने की खुदकुशी

कार्यक्रम में ये लोग थे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बागबेड़ा प्रखंड के विकास कुमार, अभिमन्यु कुमार, जमशेदपुर महानगर के कन्हैया प्रसाद, जनार्दन पांडे, गोपाल तिवारी, भीम यादव, दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति से वंदना राव एवं बबली सोनम उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही