Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : हरहरगुटू में नाली निर्माण के लिए खुदाई के दौरान स्लैब टूटने पर लोगों ने किया हंगामा, काम बंद कराया

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : हरहरगुटू देवता भवन के पास नाली निर्माण के लिए हो रही खुदाई के दौरान पुरानी नाली का स्लैब टूट जाने के दौरान हंगामा खड़ा हो गया. देवता भवन में जाने के लिए पुरानी नाली पर बना स्लैब टूट गया. जिसके कारण झामुमो नेता बबूआ सिंह ने काम बंद करा दिया. नाली एवं सड़क का निर्माण आरईओ के संवेदक आरके कंस्ट्रक्शन के द्वारा कराया जा रहा है. काम बंद कराए जाने की जानकारी मिलने के बाद आरईओ के जेई एवं अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा छानबीन की. मिली जानकारी के अनुसार संवेदक की ओर से नाली निर्माण के लिए पुरानी नाली के स्थान पर जेसीबी से खुदाई करवाई जा रही है. इसी दौरान लोगों के घरों के आगे लगा स्लैब क्षतिग्रस्त हो गया. साथ ही लोगों के घरों के आगे काफी गड्ढा हो गया. जिससे लोगों में नाराजगी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-section-144-removed-from-kadma-on-the-eighth-day/">जमशेदपुर

: आठवें दिन कदमा से हटी धारा 144

प्रेमकुंज से हरहरगुटू काली मंदिर तर बननी है सड़क

आरईओ की ओर से जमशेदपुर प्रखंड के उत्तरी एवं दक्षिणी घाघीडीह पंचायत के अंतर्गत पड़ने वाले हरहरगुटू प्रेम कुंज से काली मंदिर तक सड़क एवं नाली का निर्माण कराया जाना है. संवेदक की ओर से पहले नाली का निर्माण कराया जाएगा. उसके बाद सड़क का निर्माण होगा. संवेदक को निर्देश दिया गया कि वह पार्ट-पार्ट में खुदाई कर पहले नाली का निर्माण करे. उसके बाद रात में सड़क का निर्माण करे. जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी नहीं हो. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inter-exam-to-be-held-on-april-19-postponed-in-view-of-jharkhand-bandh-jack-issued-notice/">जमशेदपुर

: झारखंड बंद को देखते हुए 19 अप्रैल को होने वाली इंटर की परीक्षा स्थगित, जैक ने जारी किया नोटिस  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही