Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई अंडरब्रिज के पास सड़क पर उड़ रही धूल, राहगीर परेशान

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : रेलवे द्वारा जुगसलाई में थर्ड लाइन को लेकर टाटा पिगमेंट के पास पुराने अंडरब्रिज पर नया सबवे का निर्माण किया गया है. दो दिन पूर्व ही इसका काम पूरा होने के बाद यहां से आवागमन भी शुरू हो चुका है. इससे लोगों को जाम से तो छुटकारा मिल गया परंतु यहां उड़ती धूल और सड़क पर बिखरे गिट्टी से लोग खासे परेशान है. लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है. वाहन के पीछे चलने वाले बाइक सवारों और पैदल चलने वाले राहगीरों को सबसे ज्यादा इस मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है. सबवे समतलीकरण के लिए डाली गई मिट्टी सड़क पर आकर जमा हो गई है, जो अब इस सड़क से गुजरने वाले वाहनों के पहिए से गुब्बार के रूप में उड़ रही है. जिससे लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है. लोग धूल से बचने के लिए चेहरे को ढंक कर चल रहे. इस सड़क से सुबह और शाम टाटा स्टील में काम करने वाले सैकड़ों ठेका मजदूर साइकिल से आते-जाते है. धूल के कारण उन्हें भी काफी दिक्कत होती है. वहीं सड़क में फैले मिट्टी व गिट्टी के कारण दुपहिया वाहनों के फिसलने से लोग चोटिल हाे रहे हैं. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-co-seized-a-tractor-engaged-in-illegal-sand-mining/">तांतनगर

: अवैध बालू खनन में लगे एक ट्रैक्टर को सीओ ने किया जब्त

बिष्टुपुर से स्टेशन को जोड़ती है सड़क

उक्त सड़क बिष्टुपुर से स्टेशन को जोड़ती है. जबकि पास ही घोड़ा चौक से जुगसलाई जाने का भी मार्ग है. रोजाना हजारों लोग इस सड़क से आवागमन करते है. पिछले कुछ दिनों से रेल विकास निगम लिमिटेड के द्वारा थर्ड लाइन को लेकर अंडरब्रिज पर नया सबवे बनाने का काम चल रहा था. इसके लिए सड़क को अवरुद्ध कर दिया गया था. लोग नए अंडरब्रिज से आवागमन कर रहे थे, वहां भी बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे. हालांकि अब इसे लोगों के लिए खोल दिया गया है. लेकिन मिट्टी व गिट्टी को साफ नहीं किये जाने से परेशानी बनी हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही