Search

 
 
 

जमशेदपुर : इन्सपायर अवार्ड के लिए पांच-पांच बच्चों का रजिस्ट्रेशन करायेंगे प्रत्येक स्कूल, दिये गये दिशा-निर्देश

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : भारत सरकार के विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आयोजित इंस्पायर अवार्ड मानक स्कीम 2023-24 के लिए जिले के प्रत्येक विद्यालयों को पांच-पांच विद्यार्थियों का पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराने का निर्देश दिया गया है. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने सभी स्कूलों को पत्र के माध्यम से निर्देश जारी किया है. इसके अनुसार प्रत्येक विद्यालय को छठी से 10वीं कक्षा में पढ़ रहे बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराना है. उनकी उम्र 10 से 15 तक ही होनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-pay-scale-of-non-teaching-staff-of-kolhan-university-will-be-fixed/">चाईबासा

: कोल्हान विश्वविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारियों का वेतनमान होगा निर्धारित
बताया गया है कि नवाचारी सोच के साथ प्रतियोगिता में मॉडल प्रस्तुत किया जाना है. मॉडल किसी ऐसे विषय अथवा टॉपिक पर आधारित हो, जो अर्थपूर्ण हो. उसे ऑडियो व वीडियो के माध्यम से तथा सिनॉप्सिस के साथ अपलोड किया जाना है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा है कि इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक विद्यालय को पंजीयन कराना अनिवार्य है. इसके साथ ही स्कूलों को इससे संबंधित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही