Search

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला खनन विभाग ने किया 64 करोड़ राजस्व संग्रह

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पूर्वीं सिंहभूम जिला खनन विभाग द्वारा वितीय वर्ष 2022-23 में निर्धारित किए गए लक्ष्य के विरुद्ध 127 प्रतिशत राजस्व संग्रह किया गया. विभाग ने 50 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया था. वहीं जिला खनन विभाग द्वारा 64 करोड़ राजस्व का संग्रह किया गया. इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी संजय कुमार शर्मा ने कहा कि संसाधन कम होने के बावजूद हमने लक्ष्य से अधिक राजस्व का संग्रह किया. पूर्वी सिंहभूम जिला में बालू घाटों की बंदोबस्ती से संबंधित सभी तैयारी कर ली गई है. जेएमडीसी द्वारा बालू घाट की बंदोबस्ती के लिए ऑनलाईन ऑक्शन किया जाएगा. शर्मा ने बताया कि मई माह के प्रथम सप्ताह में बालू घाट की बंदोबस्ती की जाएगी. वहीं फिलहाल पूर्वी सिंहभूम में तीन बालू घाट की ही बंदोबस्ती की जाएगी. बंदोबस्ती के बाद विभाग द्वारा स्थिति का आकलन किया जाएगा. उसके बाद अन्य घाटों की बंदोबस्ती पर निर्णय लिया जाएगा. उल्लेखनीय है कि विभाग के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम के 12 बालू घाटों का सर्वे कराया गया था. सर्वे रिपोर्ट विभाग में जमा किया गया था. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-workers-staged-a-sit-in-protest-demanding-minimum-wages-and-other-facilities/">चाईबासा

: श्रमिकों ने न्यूनतम मजदूरी व अन्य सुविधाएं दिलाने की मांग को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

अवैध उत्खन्न जारी है

पूर्वी सिंहभूम में बालू घाटों की बंदोबस्ती नही किए जाने से बालू माफियाओं द्वारा लगातार अवैध बालू उत्खन्न जारी है. वहीं बालू माफिया द्वारा बालू की मनमानी कीमत वसूली जा रही है. विभाग के बालू घाटों की बंदोबस्ती नहीं करने से जिले में कई सरकारी योजनाएं प्रभावित हो रही है. ठेकेदारों पर समय सीमा पर कार्य को पूरा करने का दबाव होने के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा संवेदको को किसी प्रकार की सहायता नहीं की जा रही है. एक संवेदक ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण में बालू की आपूर्ति नहीं होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.वहीं उपलब्ध बालू की कीमत ज्यादा होने के कारण आम लोगों के साथ ठेकेदारों को भी परेशानी हो रही है. इसे भी पढ़ें :गांवा">https://lagatar.in/gawan-there-is-no-female-doctor-in-chc-female-patients-are-facing-problems/">गांवा

: सीएचसी में नहीं है महिला चिकित्सक, महिला मरीज़ों को हो रही परेशानी
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp