Search

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम को मछली उत्पादन का हब बनाना है - मनीष कुमार

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : उप विकास आयुक्त मनीष कुमार ने शनिवार को जिला सभागार में मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक की. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार ने कहा कि अगले एक साल में पूर्वी सिंहभूम को मछली उत्पादन का हब बनाना है. इसके लिए वर्तमान में जितना मछली उत्पादन हो रहा उसमें 5 गुणा की बढ़ोतरी करनी होगी. इसके लिए हमें सामूहिक रूप से प्रयास करना होगा. उन्होंने कहा कि जिले में शिथिल पड़े सहकारी समिति को सरकारी लाभ नहीं दिया जाएगा. किसानों व मत्स्यपालकों को सशक्त बनाने एवं उनकी आय में वृद्धि के लिए झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने का हर स्तर पर प्रयास करना जरुरी है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-pakudiya-upgraded-middle-school-is-dependent-on-a-mercury-teacher/">चाकुलिया

: एक पारा शिक्षक के भरोसे है पाकुड़िया उत्क्रमित मध्य विद्यालय

अतिक्रमित तालाबों की सूची उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

कुमार ने कहा कि मत्स्य पालक स्वयं भी जागरूक हों और अन्य लोगों को भी जागरूक कर योजनाओं का लाभ दिलाएं. उन्होंने जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश मत्स्य पदाधिकारी को दी. कुमार ने कहा कि किसानों एवं मत्स्य पालकों को मास्टर ट्रेनर बनाया जाएगा ताकि वो अपने आस-पास के क्षेत्र के किसानों एवं मत्स्य पालकों को प्रशिक्षित कर सकें. कुमार ने अतिक्रमित किए गए सरकारी तालाबों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी अल्का पन्ना, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा, मत्स्य पालक, सहकारी समिति के सदस्य, मत्स्य मित्र उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp