Search

 
 
 

जमशेदपुर : 30 से दो दिनों तक पुरवईया हवा का रहेगा जोर, न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर एवं मध्य भाग में न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई. हालांकि वह दौर अब टल गया है. अंडमान सागर में बने निम्न दबाव के कारण बंगाल की खाड़ी से पूरवईया हवा झारखंड में प्रवेश कर रही है जो दक्षिणी एवं मध्य भाग को प्रभावित करेगी. इसके कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-molested-and-snatched-near-pm-mall/">जमशेदपुर

: पीएम मॉल के पास महिला से छेड़खानी और छिनतई

फरवरी में तापमान में होगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि आगामी एक फरवरी से झारखंड के उत्तरी हिस्से में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. जिसके कारण हल्की सिहरन महसूस होगी. उन्होंने कहा कि मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर अभी जारी रहेगा. वहीं रविवार को झारखंड में सबसे अधिकतम तापमान चाईबासा (31 डिग्री सेल्सियस) रिकार्ड किया गया. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान रामगढ़ (7.7 डिग्री सेल्सियस) में रिकार्ड किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-absconding-woman-selling-brown-sugar-arrested/">जमशेदपुर

: ब्राउन शुगर बेचनेवाली फरार महिला गिरफ्तार
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही