Search

 
 
 

जमशेदपुर: मुस्लिम बहुल इलाकों में ढोल नगाड़ों की गूंज, आज शाम से लगाए जाएंगे परचम

 
Jamshedpur, (Mujtaba Haider Rizvi): मोहर्रम को लेकर मानगो समेत शहर के मुस्लिम बहुल इलाके जुगसलाई, धतकीडीह, मानगो में ओल्ड पुरुलिया रोड, बावनगोड़ा चौक आदि इलाकों में बुधवार से नगाड़ों की गूंज सुनाई दे रही है. शाम होते ही इन इलाकों में इमाम हुसैन की जीत का ऐलान करने वाले नगाड़े बजने लगते हैं. यह नगाड़े विभिन्न अखाड़ों की तरफ से बजाए जा रहे हैं. इसके अलावा आज गुरुवार शाम से शहर के विभिन्न इमामबाड़ों पर हुसैनी परचम लगाए जाएंगे. इसकी तैयारी चल रही है. शाम को मगरिब की नमाज के बाद इमामबाड़ों पर परचमकुशाई होगी. इसे भी पढ़ें: विधानसभा">https://lagatar.in/monsoon-session-of-the-assembly-bjp-mlas-staged-a-sit-in-outside-the-house-accusing-the-government-of-giving-protection-to-cow-smugglers/">विधानसभा

का मानसून सत्र :  बीजेपी विधायकों ने सदन के बाहर दिया धरना, सरकार पर लगाया गौ तस्करों को संरक्षण देने का आरोप

मानगो और साकची में प्रतिदिन हो रही मजलिस

साकची और जाकिर नगर के इमामबाड़ों में सुबह शाम मजलिस का भी दौर चल रहा है. यहां प्रतिदिन मजलिस हो रही है. मजलिस में आए मौलाना कर्बला की घटना का जिक्र करते हैं. 9 अगस्त को मोहर्रम की 10 तारीख होगी और इस दिन ताजिया का जुलूस निकाला जाएगा.

इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है मोहर्रम

मोहर्रम इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है. कर्बला में 10 मोहर्रम सन 60 हिजरी को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन को कर्बला में शहीद कर दिया गया था. इसी की याद में मोहर्रम का गम मनाया जाता है. इसे भी पढ़ें:वेटरन">https://lagatar.in/veteran-actor-mithilesh-chaturvedi-passes-away-wave-of-mourning-in-bollywood/">वेटरन

एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही