Search

जमशेदपुर : रेलवे कॉलोनियों में अपार्टमेंट योजना पर ग्रहण

Jamshedpur (Ashok Kumar) : टाटानगर रेलवे स्टेशन का बाहर मेन रोड पर मॉल और अपार्टमेंट बनाने की योजना पर ग्रहण लग गया है. रेलवे की ओर से इस काम को आरएलडीए (रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथारिटी) के जिम्मे सौंपा है. आरएलडीए की ओर से दो साल पहले ही टेंडर निकाला गया था. लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है. चक्रधरपुर रेल मंडल के अधिकारियों की मानें तो स्टेशन की विकास के साथ ही कुछ नया हो सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ispat-express-canceled-on-second-day/">जमशेदपुर

: इस्पात एक्सप्रेस को दूसरे दिन भी किया गया रद्द

अभी तक तैयार नहीं है ब्लू प्रिंट

रेलवे कर्मचारियों के पुराने और जर्जर रेलवे क्वार्टर के बदले नया अपार्टमेंट बनाकर देने की योजना रेलवे की ओर से बनायी गयी थी और इस काम को आरएलडीए के जिम्मे सौंपा गया है. फिलहाल इसपर पूरी तरह से ग्रहण लगा हुआ है. अभी तक इसका ब्लू प्रिंट तक तैयार नहीं किया गया है.

स्टेशन के बाहर मॉल पर भी लगा हुआ है ग्रहण

टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर मेन रोड के ठीक किनारे मॉल और मार्केटिंग कॉम्पलेक्स बनाकर देने की योजना पर भी ग्रहण लगा हुआ है. इस काम के लिये आरएलडीए की ओर से दो साल पहले ही टेंडर भी निकाला गया था. बावजूद अभी तक फाइनल नहीं हो सका है. मंडल के रेल अधिकारी वरीय अधिकारियों के आदेश की प्रतिक्षा कर रहे हैं.

अपार्टमेंट की प्रतीक्षा में बैठे हैं रेल कर्मचारी

रेल कर्मचारियों की बात करें वे अब भी अपार्टमेंट की सुविधा मिलने की आस में बैठे हुये हैं. अब भी अधिकांश रेल कर्मचारी जर्जर और पुराने आवास में ही रहने को विवश हैं. कई रेलवे क्वार्टरों में तो मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है. रेलवे क्वार्टर देख-रेख के अभाव में वह दम तोड़ रही है. कई सालों से रेलवे क्वार्टरों पर भी कब्जा है. रेल अधिकारियों की यूनियन के साथ पीएनएम होने के बावजूद इस दिशा में किसी तरह की पहल नहीं की जाती है. कोट- टाटानगर में रहने वाले रेल कर्मचारियों को अपार्टमेंट बनाकर देने की योजना पर पहल की जा रही है. इस काम को आरएलडीए को दिया गया है. टाटानगर स्टेशन के बाहर ही अपार्टमेंट बनाकर देने की योजना है. अब वरीय अधिकारियों का आदेश आने के बाद ही किसी तरह की पहल की जायेगी. -मनीष कुमार पाठक, सीनियर डीसीएम, चक्रधरपुर रेल मंडल. इसे भी पढ़ें : तुर्किये">https://lagatar.in/miracle-amidst-devastation-in-turkey-2-month-old-baby-found-alive-in-debris-after-128-hours/">तुर्किये

में तबाही के बीच चमत्कार, 128 घंटे बाद मलबे में जिंदा मिला 2 माह का बच्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp