Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्कूल के टिफिन में नॉनवेज ले जाने पर शिक्षा विभाग ने लगाई रोक

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : शिक्षा विभाग द्वारा जमशेदपुर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में टिफिन में नॉनवेज लाने पर रोक लगा दिया है. इस संबंध में मंगलवार को  जिले की जिला शिक्षा अधीक्षक नीशु कुमारी द्वारा नोटिस के माध्यम से सभी स्कूल प्राचार्य को यह निर्देश दिया. निर्देश के मुताबिक अब बच्चों को स्कूल टिफिन में नॉनवेज लाने की मनाही है. उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर के मानगो स्थित सिम्बॉयोसिस पब्लिक स्कूल की चौथी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा को उसकी सहेली ने 14 जुलाई को टिफिन में प्रतिबंधित मांस खिला दिया था. वहीं छात्रा को जब पता चला कि उसकी सहेली ने नॉनवेज खिला दिया है तो वह रोती हुई घर गयी. घर पहुंच उसने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी. परिजनों ने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की जिसके बाद आरोपी छात्र को निष्काषित कर दिया गया. इसी घटना के बाद शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-upgraded-high-school-students-understood-the-process-of-voting/">गुड़ाबांदा

: उत्क्रमित उच्च विद्यालय के छात्रों ने समझी मतदान की प्रक्रिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही