Search

 
 
 

जमशेदपुर : साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, कुछ घंटों में हो सकती है वर्षा

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड के मौसम में एक बार फिर परिवर्तन हुआ है. ऐसी स्थिति दक्षिण-पश्चिमी बिहार एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण उत्पन्न हुई है. जिसके कारण झारखंड का पूर्वी एवं दक्षिणी हिस्से में अगले कुछ घंटों में आंशिक एवं मध्यम दर्जे की वर्षा की होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. जिन जिलों में वर्षा हो सकती है उनमें चतरा, धनबाद, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, सरायकेला-खरसावां, कोड़रमा, देवघर, गिरीडीह, गोड्डा, गुमला आदि जिले शामिल हैं. इन जिलों में अलगे एक से दो से तीन घंटे में मेघ गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-25-year-old-afroz-ansari-missing-from-adityapur-basti-family-fears-untoward-incident/">आदित्यपुर

: आदित्यपुर बस्ती से 25 वर्षीय अफरोज अंसारी लापता, परिजनों को अनहोनी की आशंका

तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ-कुछ स्थानों में हल्के एवं मध्यम तथा कहीं-कहीं भारी वर्षा होने से तापमान में गिरावट होगी. जमशेदपुर में पिछले तीन दिनों से नाम मात्र की वर्षा रिकार्ड की गई. जिसके कारण दिन का तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकार्ड किया गया. हालांकि रविवार को आसमान में बादल छाए रहने तथा वर्षा के पूर्वानुमान के कारण तापमान में तीन-चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-practical-examination-of-candidates-in-adarsh-kala-kendra-sini/">सरायकेला

: आदर्श कला केंद्र सीनी में अभ्यर्थियों की हुई प्रायोगिक परीक्षा

तीन सितंबर तक रूक-रूककर होती रहेगी वर्षा

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि झारखंड में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण अगले कुछ दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रूक-रूककर वर्षा होती रहेगी. 28 अगस्त को राज्य के सभी हिस्सों में आंशिक एवं मध्यम दर्जे की वर्षा का पूर्वानुमान है. वहीं 29 एवं 31 अगस्त तक मध्य झारखंड, दक्षिणी झारखंड, उत्तर पश्चिमी झारखंड एवं उत्तर-पूर्वी झारखंड में हल्के एवं मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है. विभाग की माने तो यह स्थिति आगामी तीन सितंबर तक रह सकती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही