Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : खबर का असर, किताडीह क्षेत्र में पार्षद ने भिजवाया पानी का टैंकर

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : जल संकट से जुझ रहे कीताडीह पंचायत क्षेत्र के लोगों को रविवार को थोड़ी राहत मिली. गर्मी के मौसम में पानी के लिए हाहाकार मचने की खबर दैनिक “शुभम संदेश” ने स्थानीय लोगों से बातचीत करके प्रमुखता से प्रकाशित की थी. जिसे देखते हुए क्षेत्र के पार्षद सह जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा ने रविवार टैंकर से जल वितरण शुरु कराया. उन्होंने स्वयं कई लोगों को अपने हाथों से पानी दिया. साथ ही आश्वस्त किया कि लोगों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. प्रत्येक दिन अलग-अलग क्षेत्रों टैंकर के माध्यम से चलापूर्ति की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bagbeda-water-supply-schemes-incomplete-work-could-not-be-started-even-after-the-approval-of-funds/">जमशेदपुर

: राशि स्वीकृति के बाद भी शुरु नहीं हो पाया बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का अधूरा काम

तारापोर कंपनी ने उपलब्ध कराया है टैंकर

[caption id="attachment_610372" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/water.jpeg"

alt="" width="1280" height="1243" /> दैनिक शुभम संदेश के 16 अप्रैल के अंक में प्रकाशित खबर[/caption] जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज ने बताया कि गर्मी में पेयजल की किल्लत की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने जिला प्रशासन एवं तारापोर कंपनी से पत्राचार कर पानी का टैंकर उपलब्ध कराने की मांग की. उनकी मांगों को देखते हुए तारापोर कंपनी ने एक टैंकर उपलब्ध कराया. उन्होंने जिला प्रशासन और तारापोर कंपनी प्रबंधन का अभार जताया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjmo-leaders-visited-the-localities-of-mango-and-got-information-about-peoples-problems/">जमशेदपुर

: भाजमो नेताओं ने मानगो के मोहल्लों का दौरा कर जन समस्याओं की जानकारी प्राप्त की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही