Jamshedpur (Rohit Kumar) : साकची बाराद्वारी स्थित एचडीएफसी बैक के पास स्थित होल्डिंग नंबर-33, प्लाट नंबर- 429, खाता नंबर- 245, वार्ड नंबर- 07 पर नक्शा विचलन कर बनाए जा रहे भवन को उपायुक्त के आदेश के बाद सील कर दिया गया. इस खबर को लगातार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इसपर उपायुक्त ने कार्रवाई की और भवन को सील कर दिया गया. इसके लिए दंडाधिकारी नियुक्त किया गया था. संबंधित प्लॉट का एरिया लगभग 4200 स्क्वायर फीट है जिसमें दबंग बिल्डर के द्वारा बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और जी-प्लस 4 का नक्शा पास कराने के बाद जी-प्लस 6 के अतिरिक्त पेंटा हाउस का निर्माण किया जा रहा था. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की कार्रवाई की गई है. इसके पूर्व भी इस भवन को सील किया गया था इसके बावजूद इसका निर्माण किया जा रहा था. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-anshu-chauhans-remand-period-ends-gaya-jail/">जमशेदपुर
: अंशू चौहान की रिमांड अवधि खत्म, गया जेल [wpse_comments_template]
: अंशू चौहान की रिमांड अवधि खत्म, गया जेल [wpse_comments_template]
Leave a Comment