Search

 
 
 

जमशेदपुर : डॉ. अजय कुमार पर हमले के विरोध में त्रिपुरा के सीएम का पुतला जलाया

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व त्रिपुरा प्रदेश के कांग्रेस के प्रभारी पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार के ऊपर हुए हमले से जिले के कांग्रेसियों में गुस्सा है. गुरूवार को कांग्रेसियों ने अपने गुस्से का ईजहार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर किया. जमशेदपुर प्रखंड कांग्रेस संयोजक सुल्तान अहमद के नेतृत्व में खासमहाल चौक में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिका साहा का पुतला जलाया गया. इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद विहारी दुबे एवं कार्यकारी नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर मुख्य रुप से मौजूद थे. दोनों नेताओं ने त्रिपुरा सरकार की शासन व्यवस्था एवं हमला करवाओ राजनीति की कड़ी निंदी की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jusco-will-provide-electricity-to-the-high-mast-light-burning-with-dvcs-electricity/">जमशेदपुर

: डीवीसी की बिजली से जल रही हाईमास्ट लाईट को जुस्को प्रदान करेगी बिजली

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

इस मौके पर कांग्रेस नेता राजा सिंह राजपूत, जमशेदपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर, कांग्रेस नेता बादशाह, जमशेदपुर प्रखंड उपाध्यक्ष चंदन यादव,  कांग्रेस नेता अजितेश उज्जैन, गोलमुरी प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष लकी शर्मा,  शुभम झा, सतीश यादव, अंकुश बनर्जी, राकेश कुमार गुप्ता, सोमनाथ विश्वास,  गौतम रविदास, महिला नेत्री अनिता कुमारी, पूजा डे, सुमित्रा पांडा, अखिलेश यादव, मोहम्मद आसिफ, आज़म हुसैन, अखिलेश यादव, राकेश गुप्ता, रंजीत झा सगीर भाई, सुमित्रा पांडा, अनीत, मुकेश झा, चंदन प्रसाद, अमित घोष, संदीप पाठक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ajsu-party-pays-tribute-to-maharana-pratap/">जमशेदपुर

: आजसू पार्टी ने महाराणा प्रताप को दी श्रद्धांजलि
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही