Search

 
 
 

जमशेदपुर : सेकुलर सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास जारी है – योगेन्द्र यादव

 
Jamshedpur  : वर्तमान में सांप्रदायिक शक्तियां सत्ता पर हावी है यह बातें राजद के पूर्व प्रदेश सचिव योगेन्द्र यादव ने कही. उन्होंने कहा कि देश में सांप्रदायिक शक्तियों द्वारा सेकुलर सरकारों को अस्थिर करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है. इस कड़ी में वर्तमान में झारखंड में उत्पन्न राजनीतिक संकट को देखा जा सकता है. योगेन्द्र यादव ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में सभी सेकुलर दलों को एक साथ हो कर सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने की जरुरत है. सांप्रदायिक शक्तियां हमेशा समाज और देश को तोड़ने का काम करती है. जबकि सेकुलर दल समाज को जोड़ने की राजनीति में विश्वास करती है. उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकार गिराने वालों के सपने पूरे नही होंगे. मुख्यमंत्री की विधायकी रद्द होने के बावजूद कई विकल्प है. जिसके आधार पर झारखंड में झामुमो,कांग्रेस और राजद की गठबंधन वाली सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-kerukocha-shyamsundarpur-road-turns-into-potholes-accidents-are-happening/">चाकुलिया

: केरुकोचा-श्यामसुंदरपुर सड़क गड्ढों में तब्दील, हो रही दुर्घटनाएं 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही