Search

 
 
 

जमशेदपुर : नौ को निकलेगा ईद मिलाद उन नबी का जुलूस, दो टुकड़ी रैफ की होगी तैनाती

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : ईद मिलाद उन नबी का जुलूस आगामी नौ अक्टूबर को निकलेगा. इसकी तैयारियों को लेकर गुरूवार को उपायुक्त विजया जाधव ने अधिकारियों एवं शहर के पेश ए इमामों के साथ बैठक की. पेश ए इमामो ने बताया कि जुलूस में 60 से 70 हजार लोग शामिल होंगे. साथ ही सभी  शांति प्रिय तरीके से जुलूस निकालने की बात कही. जिला प्रशासन की ओर से जुलूस के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिया गया. दूसरी ओर उपायुक्त ने अन्य अधिकारियों के साथ जुस्को के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उपायुक्त ने जुलूस के रूट में पड़ने वाले संवेदनशील स्थानों में बैरिकेडिंग तथा विभिन्न मार्गों में ड्रॉप गेट लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी अधिकारियों को सात अक्टूबर को जुलूस के रूट का भौतिक सत्यापन करने के लिए भी कहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-lord-shri-ram-kale-is-a-symbol-of-sacrifice-and-dedication/">जमशेदपुर

: त्याग और समर्पण के प्रतीक हैं प्रभु श्री राम- काले

दो टुकड़ी रैफ की होगी तैनाती

विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल तथा दो टुकड़ी रैफ की तैनाती की जाएगी. इस दौरान मजिस्ट्रेट भी प्रतिनियुक्त किए जाएंगे. उपायुक्त ने कहा कि सुरक्षा के चौक चौबंद व्यवस्था रहेगी, असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. सुगम यातायात व्यवस्था, जिला स्तरीय कंट्रोल रूम एवं साफ-सफाई का निर्देश दिया गया. वहीं नागरिक सुविधा के तहत आवश्यकतानुसार टैंकर से पेयजलापूर्ति का निर्देश दिया. बैठक में एसएसपी, एडीएम, एसडीओ, तीनों निकायों के विशेष पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-22-workers-found-absent-in-the-surprise-inspection-of-the-deputy-commissioner-one-days-salary-stopped/">जमशेदपुर

: उपायुक्त के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 22 कर्मी, सभी का एक दिन का रोका वेतन
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही