Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो के गांधी मैदान से धूमधाम से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : मानगो के गांधी मैदान से ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे धूमधाम और अकीदत से निकाला गया. इस दौरान पूरा इलाका सरकार की आमद मरहबा के नारे से गूंजता रहा. जुलूस निकलने से पहले गांधी मैदान में उलमा की तकरीर हुई और इसके बाद दुआ की गई. तकरीर और दुआ के बाद जुलूस निकला. जुलूस में आगे आगे उलमा मौजूद थे. तंजीम अहले सुन्नत के मुफ्ती जियाउल मुस्तफा मिस्बाही और अन्य उलमा जुलूस का नेतृत्व कर रहे हैं। पीछे आम लोग और उसके पीछे बाइक पर सवार अकीदतमंद थे. फिर कार और जीप आदि का सिलसिला है. यह जुलूस आम बागान पहुंचा. यहां आम बागान में उलमा की तकरीर हुई. इसके बाद जुलूस धतकीडीह सेंटर मैदान पहुंचेगा. टेल्को के बारी नगर और गोलमुरी से भी जुलूस सीधे साकची गोल चक्कर पहुंचा. यहां से यह जुलूस धतकीडीह जाएगा. उधर, जुगसलाई से भी जुलूस-ए -मोहम्मदी निकाला गया है, जो सीधे धतकीडीह सेंटर मैदान पहुंचेगा. इसे भी पढ़ें :सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-due-to-the-long-strike-of-soul-workers-farmers-are-facing-problems-in-preparing-for-rabi-crop-cultivation/">सरायकेला

: आत्मा कर्मियों के लंबे हड़ताल से रबी फसल खेती की तैयारी में किसानों को हो रही दिक्कत

कई जगह हुआ अकीदतमंदों का स्वागत

गांधी मैदान में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकलने से पहले ओल्ड पुरुलिया रोड से जुलूस की शक्ल में अकीदतमंद गांधी मैदान पहुंचे. कपाली से भी लोग पहुंचे. इनके आवभगत के लिए जगह-जगह स्टाल लगाए गए थे. स्टाल से चना, शरबत, पुलाव आदि का वितरण किया गया. साकची गोल चक्कर पर भी कई स्टाल लगाए गए थे. इसे भी पढ़ें :‘हुक्मरान">https://lagatar.in/bahujan-samaj-engaged-in-campaign-to-become-hukmran-samaj-mayawati/">‘हुक्मरान

समाज’ बनने के अभियान में जुटे बहुजन समाज : मायावती
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही