Search

 
 
 

जमशेदपुर : आमबगान मस्जिद में सुबह 8 बजे शुरू होगी ईद की नमाज

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : साकची आमबगान मस्जिद में ईद की नमाज सुबह 8 बजे से शुरु हो जाएगी. इस साल ईद की नमाज में कुल 15 हजार लोग शामिल होंगे. यह जानकारी आमबगान मस्जिद एवं ईदगाह कमेटी के महासचिव परवेज खालिद ने दी. गुरुवार को आमबगान मस्जिद परिसर में एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि तेज धूप और गर्मी को देखते हुए ईद की नमाज के लिए सुबह 8 बजे पढ़ी जाएगी. निर्धारित समय के बाद किसी का इंतजार नहीं किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-painter-worker-dies-after-falling-from-dnyaneshwari-train/">मनोहरपुर

: ज्ञानेश्वरी ट्रेन से गिरकर पेंट्रिकार कर्मी की मौत
उन्होंने बताया कि इस साल ईद की नमाज गुजरात के सूरत से आए मुफ्ती जैनूल आबदीन द्वारा पढ़ाई जाएगी, जो लोगों को इस्लाम के व्यवहारिक तौर-तरीके, इस्लाम के पसंद एवं नापसंद चीजों से नमाजियों को अवगत कराते हुए समाज और राष्ट्र उत्थान के लिए इस्लाम की रौशनी में क्या-क्या किया जा सकता है इसके बारे में विस्तार से बताएंगे. उन्होंने बताया कि मस्जिद कमेटी ने वर्ष 1911 से लेकर अब तक सफलता पूर्वक ईद की नमाज अदा कराने में कामयाबी पाई है. इस वर्ष भी शांतिपूर्वक तरीके से ईद की नमाज का आयोजन किया जाएगा. इस वर्ष देश में शांति, सौहार्द और अमन चैन के वातावरण की दुआ की जाएगी. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-painter-worker-dies-after-falling-from-dnyaneshwari-train/">मनोहरपुर

: ज्ञानेश्वरी ट्रेन से गिरकर पेंट्रिकार कर्मी की मौत

प्रवेश के लिए बनेंगे तीन द्वार

परवेज ने बताया कि ईदगाह में प्रवेश के लिए तीन द्वार बनाए जाएंगे. एक द्वारा साकची सैफरॉन होटल की ओर, दूसरा डिजनीलैंड की ओर और तीसरा बंगाल क्लब की ओर से होगा. वहीं मैदान के अंदर ही वाहनों की पार्किंग भी की जाएगी. आयोजन स्थलस पर साफ-सफाई प्रबंधन की ओर से की जा रही है, मौके पर इत्र का छिड़काव भी किया जाएगा. पीने के लिए पानी की भी व्यवस्था की गई है. इस प्रेस वार्ता में कमेटी के अध्यक्ष अख्तर परवेज, महासचिव परवेज खालिद, सदस्य रफीक, मो. कलीम, रईस शरीफ, अख्तर और शमिम शमिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही