Search

 
 
 

जमशेदपुर: जिला परिषद अंश-5 के आठ प्रत्याशियों ने निष्पक्ष चुनाव पर खड़ा किया प्रश्न चिन्ह्

 
Jamshespur: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के 27 मई को संपन्न हुए मतदान की निष्पक्षता पर आठ प्रत्याशियों ने सवाल खड़ा किया है. जिला परिषद क्षेत्र संख्या पांच के उक्त आठों प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त,  जिला परिषद क्षेत्र के निर्वाचन पदाधिकारी सह एडीएम को मांग पत्र सौंपकर कई बूथों पर धांधली किए जाने की आरोप लगाया तथा उक्त बूथों पर पुनर्मतदान कराने की मांग की. आठों प्रत्याशियों ने जिला परिषद क्षेत्र की 12 बूथों पर धांधली का आरोप लगाया. सभी प्रत्याशियों ने उक्त क्षेत्र की मतगणना सीसीटीवी एवं वीडियोग्राफी कराकर एक दिन में संपन्न कराने की मांग की. अन्यथा मतगणना का बहिष्कार करने की बात कही. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-suhagins-of-bihar-jharkhand-worship-vat-savitri-in-abu-dhabi/">जमशेदपुर

: अबुधाबी में बिहार, झारखंड की सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा

मतदान के दिन विशेष प्रत्याशी को मदद पहुंचाने का आरोप

जिला निर्वाची पदाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में आठों प्रत्याशियों क्रमशः संगीता कुमारी, अंकित आनंद, कमलेश कुमार, सुनील कुमार, मो. सरफराज, अनुराग, आकाश दुबे एवं फणीभूषण महतो ने मतदान के दिन कुछ पीठासीन पदाधिकारी एक प्रत्याशी विशेष को मदद पहुंचाने का आरोप लगाया है. साथ ही कहा कि इन पदाधिकारियों द्वारा अपारदर्शी और पक्षपातपूर्ण आचरण किया गया. सभी प्रत्याशियों ने जिला परिषद क्षेत्र संख्या 5 के अंतर्गत बूथ संख्या 606, 607 (पूर्वी घोड़ाबांधा) में जल्द पुनर्मतदान कराने की मांग की. आरोप है कि उक्त मतदान केंद्र एक प्रत्याशी विशेष के रिश्तेदार के घर की चहारदीवारी से सटा है. मतदान केंद्र को बदलने की मांग चुनाव से पहले भी की गई थी, लेकिन इसकी अनदेखी गई.

छोटागोविंदपुर में नौ बूथों पर फर्जी मतदान का आरोप

जिला निर्वाची पदाधिकारी से की गई शिकायत में आठों प्रत्याशियों ने छोटा गोविंदपुर स्थित मतदान केंद्र संख्या 535, 536, 537, 552, 553, 554, 564, 566 एवं 567 मतदान केंद्र पर वोटिंग के दौरान फर्जी मतदान कराए जाने का आरोप लगाया है. ऐसे में नए केंद्र की स्थापना कर दुबारा मतदान करने की मांग की जा रही है. इन प्रत्याशियों का कहना है कि जिला परिषद संख्या पांच के लिये मतदणना की तारीख दो एवं तीन जून निर्धारित की गई है. ऐसे में सभी ने एक ही दिन में प्रत्येक टेबल की पूरी वीडियोग्राफी के साथ मतगणना कराने की मांग की. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-car-and-tempo-collide-in-kadma-two-passengers-injured/">जमशेदपुर:

कदमा में कार व टेंपो में टक्कर, दो यात्री घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही