Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : प्रधान पद चुनाव के लिए आठ प्रत्याशियों ने लिया नामांकन फार्म

Jamshedpur (Rohit Kumar) : गुरुद्वारा साहिब सोनारी के प्रधान पद चुनाव 2023-2025 की प्रकिया का मंगलवार को दूसरा दिन था. जबकि चुनाव के लिए नामांकन फार्म खरीदने की आखिरी तारीख थी. आखिरी दिन सरदार तारा सिंह और सरदार महेंद्र सिंह ने नामांकन फार्म खरीदा. बुधवार को सुबह 10 बजे धर्मप्रचार कमेटी अकाली दल जमशेदपुर द्वारा स्क्रूटनी की जाएगी. इसके बाद गुरुवार को नामांकन वापस लेने की तिथि तय की गई है. 15 अप्रैल को प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे. प्रधान पद के लिए अब तक आठ लोगों ने नामांकन कराया है, जिसमें बलबीर सिंह, हरजीत सिंह विर्दी, महेंद्र सिंह भुई, गुरदयाल सिंह, गुरशरण सिंह गोलन, हरजीत सिंह, मंजीत सिंह और तारा सिंह शामिल है. चुनाव की देखरेख मुख्य रूप से दलजीत सिंह (दल्ली), अमरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह और तरणप्रीत सिंह (बन्नी) कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-representatives-of-sainik-seva-parishad-leave-before-joining-moirang-yatra/">जमशेदपुर

: मोइरंग यात्रा में शामिल होने पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रतिनिधि रवाना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही