Search

जमशेदपुर : कदमा हिंसा मामले में गिरफ्तार अधिवक्ता चंदन चौबे समेत आठ जमानत पर रिहा

Jamshedpur (Rohit kumar) : कदमा के शास्त्रीनगर में हुए हिंसा मामले में जेल भेजे गए अधिवक्ता चंदन चौबे समेत आठ लोगों को जमशेदपुर कोर्ट ने बुधवार को जमानत दे दी थी. इधर, गुरुवार शाम सभी घाघीडीह सेंट्रल जेल से जमानत पर रिहा हुए. मौके पर भारी संख्या में अधिवक्ता और विहिप सदस्य मौजूद रहे. जमानत याचिका की सुनवाई एडीजे 2 आभाष वर्मा की अदालत में हुई थी. अदालत ने अधिवक्ता चंदन चौबे, चंदन कुमार दास, भोला लोहार, शंकर राव, कन्हैया पांडे, भीम यादव, अनिरुद्ध गिरि और राजेश चौबे को जमानत दी थी. जेल से रिहा होने पर सभी के चेहरे पर खुशी की लहर दिखाई दी. काफी संख्या में हिन्दू संगठन से जुड़े लोग जेल के बाहर मौजूद रहे. बता दें कि पिछले दिनों कदमा हिंसा मामले में एसएसपी को ज्ञापन सौंपने गए अधिवक्ता चंदन चौबे समेत आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इन सभी पर घटना में हिंसा को भड़काने का आरोप लगा था. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-gamharias-rapcha-village-will-be-developed-under-unnat-bharat-abhiyan/">आदित्यपुर

: उन्नत भारत अभियान के तहत गम्हरिया का रापचा गांव होगा विकसित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp