Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स प्लांट में दुर्घटना मामले में जीएम समेत आठ निलंबित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के आठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. इसमें चार महाप्रबंधक (जीएम) और चार सुपरवाइजर शामिल हैं. इन्हें टाटा मोटर्स में आठ जुलाई को हुई दुर्घटना मामले में सुरक्षा की अनदेखी करने के आरोप में निलंबित किया गया है. टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 8 जुलाई को फाइनल डिवीजन में हुए चेचिस के एक्सीडेंट से दो मजदूर घायल हुए थे. इसमें इलाज के दौरान अरुण कुमार सिंह की मृत्यु हो गई थी. इस मामले की जांच प्रबंधन और फैक्ट्री इंस्पेक्टर द्वारा अपने-अपने स्तर पर की गई थी. जांच के दौरान पाया गया कि कई स्तर पर अधिकारियों ने सुरक्षा की अनदेखी की थी. इस कारण यह हादसा हुआ. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cheri-agarwal-ringsia-honored-with-times-women-achievers-award/">जमशेदपुर

: चेरी अग्रवाल (रिंगसिया) टाइम्स वूमेन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित
इस मामले में टाटा मोटर्स प्रबंधन द्वारा इस हादसे में अधिकारियों द्वारा की गई अनदेखी व लापरवाही को देखते हुए जीएम स्तर के चार एवं सुपरवाइजर स्तर के चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इसमें जीएम स्तर के प्रमोद भूरे, गौतम ठाकुर, संदीप दीक्षित और अनिल सिंह शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 8 जुलाई को फाइनल डिवीजन में चेसिस टेंस्टिंग के दौरान दुर्घटना हुई थी. जिसमें दो कर्मचारी अरुण कुमार एवं अनिल कुमार घायल हो गए थे. अरुण की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही