Search

 
 
 

जमशेदपुर : घरों में चोरी करने वाले चड्डी बनियान गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : शहर व आस पास के क्षेत्रों में घरों में घुसकर चोरी करने वाले चड्डी बनियान गिरोह के आठ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस गिरोह की महिला सदस्य भी पुलिस की गिरफ्त में आई है. गिरफ्तार आरोपियों में मध्य प्रदेश के गुणा जिला निवासी लाल सिंह उर्फ काले, भोपाल निवासी फतेह सिंह, ज्वाला मुखी, अशोकनगर निवासी मंजीत पारदी, मंगल उर्फ मांगीलाल पारदी, विदिशा निवासी विक्की बोगिया उर्फ विक्की राम सिंह, कुईया बाई उर्फ गीता बाई और बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी निवासी संजय मुखी शामिल है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के कई सामान बरामद किए है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-workshop-organized-for-birth-and-death-registration/">डुमरिया

: जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के लिए कार्यशाला का हुआ आयोजन

महिलाएं करती थी घरों की रेकी

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि 3 जून की रात बागबेड़ा में आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था, इसके बाद 15 जून को बिरसानगर गुड़िया मैदान के पास भी चोरी की थी. 30 जून को चाकुलिया के दो घरों में चोरी करने के बाद सभी बर्मामाइंस में चोरी का प्लान बना रहे थे. इसी दौरान सभी को पकड़ लिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि सभी चड्डी बनियान गैंग से जुड़े है और गुलगुलिया है. सभी घूम-घूम का चोरी करते है. गिरोह में शामिल महिलाएं गुब्बारे बेचने के बहाने रेकी करती है और पुरुष साथियों को इलाके की जानकारी देती है. इसके बाद गिरोह के अन्य सदस्य घरों में घुसकर चोरी करतें है. इनकी गिरफ्तारी से बाद से इलाके में चोरी की घटनाओं में कमी आएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही