Jamshedpur (Sunil Pandey) : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लोकल काउंसिल जमशेदपुर ने मंगलवार को भारत सरकार की अग्निपथ योजना समेत कई ज्वलंत मुद्दों को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को राज्यपाल के नाम आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा. पार्टी के जिला सचिव सत्येंद्र सिंह ने बताया कि भाकपा केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों की लगातार आलोचना एवं विरोध करते आ रही हैं. केंद्र सरकार ने रेल, भेल (बीएचईएल), हवाई जहाज, पानी जहाज, कोयला समेत देश की मूल्यवान संपदाएं बेचते जा रही है. जबकि देश में बेरोजगारी चरमसीमा पर है. उन्होंने कहा कि रेलवे एवं आर्मी में 60 लाख नौकरियां खाली है. लेकिन सरकार नौजवानों के साथ अग्निपथ योजना लाकर क्रूर मजाक कर रही है. पार्टी इसका पूरजोर विरोध जारी रखेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-beautification-of-sakchi-strait-mile-road-will-be-done-on-the-lines-of-bistupur/">जमशेदपुर
: साकची स्ट्रेट माइल रोड का बिष्टुपुर की तर्ज पर होगा सौंदर्यीकरण
: साकची स्ट्रेट माइल रोड का बिष्टुपुर की तर्ज पर होगा सौंदर्यीकरण
Leave a Comment