Search

 
 
 

जमशेदपुर : एसएसपी को ज्ञापन सौंपने गए अधिवक्ता समेत आठ भेजे गए जेल

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : कदमा में हिंसा के बाद पुलिस ने भाजपा नेता अभय सिंह समेत 59 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है. इधर, अभय सिंह के मामले को लेकर सोमवार को एसएसपी के पास ज्ञापन सौंपने गए अधिवक्ता चंदन कुमार चौबे समेत 8 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था. सभी को पुलिस ने पूछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया. जेल भेजे गए आरोपियों में अधिवक्ता चंदन कुमार चौबे के अलावा चंदन दास, भोला लोहार, शंकर राव, कन्हैया पांडेय, भीम यादव, अनुरुद्ध कुमार गिरि और राजेश चौबे शामिल है. सभी पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-young-future-footballer-learning-the-tricks-of-football-from-experienced-jeetu/">चाईबासा

: अनुभवी जीतू से फुटबॉल के गुर सीख रहे नन्हें भावी फुटबॉलर

अधिवक्ताओं ने कार्रवाई का किया विरोध

[caption id="attachment_605565" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/arrest-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सभी को जेल ले जाती पुलिस की गाड़ी[/caption] सूचना पाकर जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय कोर्ट पहुंचे और मामले की जानकारी ली. उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया है. इधर, अधिवक्ता की गिरफ्तारी को लेकर अन्य अधिवक्ताओं में आक्रोश देखा गया. सभी कोर्ट परिसर में विरोध करने पहुंचे. मौके पर मौजूद अधिवक्ता अक्षय कुमार ने बताया कि चंदन कुमार चौबे एक अधिवक्ता होने के नाते एसएसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपने गए थे. इसी बीच सभी को पकड़कर साकची थाना ले जाया गया. पुलिस ने सभी को छोड़ने की बात कही थी पर अब सभी को जेल भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा आंदोलन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-filed-an-fir-against-the-person-who-posted-the-provocative-post/">जमशेदपुर

: भड़काउ पोस्ट करने वाले के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

ज्ञापन सौंपने के दौरान पुलिस ने पकड़ा

अधिवक्ता चंदन चौबे ने बताया कि अभय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर वे अन्य लोगों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे. वहां एसएसपी के नाम आवेदन लिख ही रहे थे कि मौके पर डीएसपी कमल किशोर पहुंच गए और मोबाइल छीनते हुए साकची थाना भिजवा दिया. वहां रात भर रखने के बाद जेल भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले में उन्हें फंसाया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही