Search

 
 
 

जमशेदपुर : अधिवक्ता उमेश समेत 18 वकील नोटरी बने

 
Jamshedour (Anand Mishra) : जमशेदपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता उमेश साव समेत 18 अधिवक्ता नोटरी बने हैं. भारत सरकार के लॉ एंड जस्टिस, डिपार्टमेंट ऑफ लीगल अफेयर्स नोटरी सेल की और से इनकी नियुक्ति की गई है. इन्हें भारत सरकार नोटरी सेल द्वारा लिखित एवं परिविक्षा आधार के पर नियुक्ति दी गई है. जानकारी के अनुसार झारखंड से 1000 से अधिक अधिवक्ता इस परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 320 को नियुक्ति के लायक पाया गया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/14-ips-from-jharkhand-become-lok-sabha-election-observers/">झारखंड

के 14 IPS बने लोकसभा चुनाव पर्यवेक्षक
जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वरीय अधिवक्ता रतन चक्रवर्ती के सान्निध्य में प्रेक्टिस करने वाली कमला कुमारी एवं मौसमी चौधरी, अधिवक्ता उमेश साव, अधिवक्ता सुरोजित कुमार दत्ता दोलन, अधिवक्ता अनिल कुमार, अधिवक्ता बसंत तिवारी, अधिवक्ता विनोद अग्रवाल, अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह एवं नोटरी के पद पर नियुक्त किये गये हैं. इनकी नियुक्ति पर झारखंड बार काउंसिल के उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल एवं पूर्व लोक अभियोजक पीएन गोप ने बधाई व शुभकामनायें दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही