Search

 
 
 

जमशेदपुर : साईं सेवाश्रम मंदिर समिति का आठवां साईं महोत्सव 24 सितंबर को

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : मानगो वास्तु विहार कॉलोनी स्थित साईं सेवाश्रम मंदिर समिति द्वारा दो दिवसीय साईं महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. साईं महोत्सव 24 व 25 सितंबर को पूरे विधि-विधान से मनाया जाएगा. इस संबंध में मंदिर समिति के अध्यक्ष रवि शंकर केपी ने बताया कि पिछ्ले दो वर्षों से कोरोना के कारण व्यापक तौर पर कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो पाया था. लेकिन इस वर्ष बाबा के आशीर्वाद से धूमधाम से इसे मनाए जाने की तैयारी चल रही है. इसको लेकर साईं भक्तों में काफी उत्साह है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-case-assault-with-tempo-driver-caught-fire-angry-drivers-created-ruckus/">आदित्यपुर

: टेम्पो चालक के साथ मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, आक्रोशित चालकों ने किया हंगामा

भोग वितरण का रखा गया है विशेष कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि इस वर्ष दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. 24 सितंबर को भजन संध्या, प्रसाद वितरण, तथा सेज आरती और 25 सितंबर को सुबह कांकड़ आरती से कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी. इसके बाद पूजन कार्यक्रम के बाद दोपहर में छप्पन भोग तथा मध्याह्न आरती, शाम को पालकी यात्रा, धूप आरती तथा भोग वितरण का विशेष कार्यक्रम रखा गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-of-co-operative-college-took-out-tricolor-rally/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव कॉलेज के छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही