Search

 
 
 

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी में हुआ 'लोकतंत्र' विषय पर चुनावी जागरूकता कार्यक्रम

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में गुरुवार को चुनावी साक्षरता क्लब की ओर से `लोकतंत्र` विषयक चुनावी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह आयोजन यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया. उन्होंने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए लोकतांत्रिक शासन प्रणाली में मतदान के महत्व को उजागर किया. डीएसडबल्यू डॉ किश्वर आरा द्वारा स्वागत संबोधन किया गया. उप निर्वाचन अधिकारी प्रियंका सिंह ने अपने वक्तव्य में मतदान के दौरान जिन तकनीकी समस्याओं का सामना मतदाता को करना पड़ता है जब मतदाता अपना पता बदलना चाहता है तो किस प्रकार के कदम उठाए जाने चाहिए. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-dr-rashmi-kumari-accused-of-assault-in-the-class-room-gets-reward/">कोल्हान

विश्वविद्यालय : क्लास रूम में मारपीट की आरोपी डॉ रश्मि कुमारी को मिला रिवार्ड!
उन्होंने बताया कि नए मतदाता किस प्रकार वोटर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर मतदाता हेल्पलाइन स्टेशन से कैसे जुड़ सकते हैं आदि. मतदाता को यदि अपनी जन्मतिथि में सुधार करना हो तो वह किस प्रकार करें ऐसे कई महत्वपूर्ण बातों के संबंध में बताया. मतदाता पहचान पत्र के महत्व के संबंध में भी छात्राओं को जानकारी मिली. वोटर कार्ड को व्यक्तिगत पहचान प्रमाण के रुप में स्वीकार किया जाता है. चुनाव के समय यह कार्ड फर्जी वोटों को रोकने में मदद करता है. इसका उपयोग जिसका कुछ निश्चित पता नहीं है उसके पहचान के लिए किया  जा सकता है. नोडल अधिकारी ईएलसी डॉ सोनाली सिंह ने भी छात्राओं को मतदान के अधिकारो के प्रति जागरूक किया और मतदाता हेल्पलाइन एप के महत्व के बारे में बताया. कार्यक्रम में ईएलसी के सदस्यगण अमित गुंजन, विभा कुमारी सिंह, सुनीता कुमारी एवं यूनिवर्सिटी के अन्य शिक्षक गण भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही