Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 25 फरवरी को होगा मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा के अध्य्क्ष पद का चुनाव, अधिसूचना जारी

Jamshedpur (Sunil Pandey) : मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया. चुनाव 25 फरवरी को होगा. इसके लिए बजरंग लाल अग्रवाल को चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया. बजरंग लाल अग्रवाल ने बताया कि मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा के आगामी अध्यक्ष पद (सत्र 2023-25) के चुनाव के लिए नामांकन पत्र प्राप्ति की तिथि 16 फरवरी, 2023 (संध्या- 5:00 बजे से 7:00 बजे तक) नामांकन पत्र जमा करने की तिथि 17 फरवरी, 2023 (संध्या - 4:00 बजे से 6:00 बजे तक), नामांकन पत्र जाँचोपरान्त प्रत्याशियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 17 फरवरी, 2023 को होगा. जबकि नामांकन पत्र वापसी की तिथि 18 फरवरी (संध्या- 5:00 बजे से 6:00 बजे तक) होगी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-big-relief-to-gangster-akhilesh-singh-from-the-court-acquitted-in-two-cases/">जमशेदपुर

: गैंगस्टर अखिलेश सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत, दो मामलों में हुआ बरी

19 को अंतिम सूची व 25 को मतदान

प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन 19 फरवरी को किया जाएगा. उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर मतदान 25 फरवरी को कराया जाएगा. मतदान समाप्ति के बाद संध्या चार बजे से मतगणना होगी.उन्होंने कहा की नामांकन पत्र प्राप्ति, जमा एवं नाम वापसी प्रक्रिया प्रत्याशी व्यक्तिगत रूप से करेंगे. उन्होंने बताया की चुनाव में कुल 266 सदस्य;  मारवाड़ी सम्मेलन साकची के 242 आजीवन सदस्य  एवं 24 साधारण सदस्य ही भाग ले सकेंगे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-doctors-submitted-demand-letter-to-drda-director-regarding-medical-protection-clinical-establishment-act-and-other-demands/">जमशेदपुर

: मेडिकल प्रोट्क्शन, क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट समेत अन्य मांगों लेकर चिकित्सकों ने डीआरडीए निदेशक को सौंपा मांग पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही