Search

 
 
 

जमशेदपुर : 31 जुलाई को होगा एडीएल सोसायटी का चुनाव, 15 से मिलेगा नामांकन फार्म

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : शहर की पुरानी संस्थाओं में सुमार आंध्र नाटक साहित्य संघम (एडीएलएस) का चुनाव आगामी 31 जुलाई को कराया जाएगा. प्रबंध समिति ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है. इसके तहत 15 जुलाई से नामांकन फार्म की बिक्री शुरु हो जाएगी. उसी दिन से नामांकन दाखिल की जा सकेगी. 16 जुलाई तक नामांकन फार्म मिलेगा. 17 जुलाई रात 8.30 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकता है. 18 जुलाई को नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की स्क्रूटनी होगी. उसके बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी  की जाएगी. 19 जुलाई तक नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं. 21 जुलाई को नामांकन वापसी के बाद बचे हुए प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-angry-youth-beat-up-electrician-due-to-line-cut/">आदित्यपुर

: लाइन कटने से गुस्साए युवक ने बिजली मिस्त्री को पीटा

31 को मतदान एवं उसी दिन आएगा परिणाम

31 जुलाई को एडीएल सोसायटी परिसर में सुबह आठ बजे से संध्या चार बजे तक मतदान कराया जाएगा. मतदान के पश्चात शाम पांच बजे से मतगणना करायी जाएगी. देर शाम तक परिणाम घोषित किए जाएंगे. सोसायटी की प्रबंध समिति ने नामांकन फार्म लेने अथवा वोट देने के समय मतदाताओं से अपना फोटो मेंम्बरशिप कार्ड तथा फोटो पहचान पत्र साथ लाने को कहा है. हालांकि वोटर पहचान पत्र, ड्रविंग लाईसेंस, पेन कार्ड, राशन कार्ड , आधार कार्ड में से कोई एक पहचान पत्र मतदाताओं को लाना आवश्यक है. इसे भी पढ़ें :सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-due-to-the-decoration-of-the-closed-sub-division-library-building-new-hope-has-arisen-in-the-readers/">सरायकेला

:  बंद पड़े अनुमंडल पुस्तकालय भवन का रंग-रोगन होने से पाठकों में जगी नयी आस

महिलाओं से चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील

एडीएल सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य ए वेंकटेश्वर राव ने तेलगु समाज की महिला सदस्यों से चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि सोसायटी के सभी पदों पर महिलाएं भी चुनाव लड़ सकती हैं. निवेदन है की वे भी चुनाव यानि प्रजातांत्रिक प्रक्रिया में भाग लें और प्रतिष्टित तेलुगू संस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने में भागीदार बनें. उन्होंने कहा कि एडीएल सोसायटी ने अपनी स्थापना का 100 वर्षों का सफर पूरा कर लिया है.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही