Search

 
 
 

जमशेदपुर : आंध्र भक्त श्री राम मंदिर कमिटी का चुनाव 26 मार्च को

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम बिष्टुपुर कमिटी का सांगठनिक चुनाव 26 मार्च को होगा. इसकी जानकारी चुनाव अधिकारी एम भाष्कर राव एवं के वेणुगोपाल राव ने शनिवार को मंदिर परिसर में आयोजित प्रेस कांन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि वर्तमान मंदिर कमिटी द्वारा सर्वसम्मति से उन्हें चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है. चयनित चुनाव अधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने का हरसंभव प्रयास करेंगे. भाष्कर राव ने बताया कि 6 मार्च को वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी. 9 मार्च तक मंदिर के सदस्य वोटर लिस्ट से संबंधित आपति दर्ज करा सकते हैं. 10 और 11 मार्च को नामांकन पत्र का वितरण किया जाएगा. 12 और 13 मार्च को नामांकन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-hemant-government-has-cheated-the-farmers-and-youth-of-the-state-dr-goswami/">बहरागोड़ा

: हेमंत सरकार ने राज्य के किसानों एवं युवाओं को ठगा है : डॉ गोस्वामी

नामांकन पत्र में त्रुटि रहने पर प्रत्याशी को सुधार करने दिया जाएगा अवसर

14 मार्च को प्रत्याशियों की लिस्ट प्रकाशित की जाएगी. 15 मार्च को प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे और 16 मार्च को प्रत्याशियों की फाइनल सूची प्रकाशित की जाएगी और उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा. के वेणुगोपाल ने कहा कि चुनाव के दौरान मंदिर परिसर में किसी प्रकार की चुनाव संबंधी प्रचार प्रसार प्रतिबंधित रहेगा. उन्होंने कहा कि चुनाव अधिकारी के तौर पर हम किसी भी नामांकन पत्र को रद्द नहीं करेंगे. नामांकन पत्र में त्रुटि रहने पर प्रत्याशी को उसमें सुधार करने का पूरा अवसर प्रदान किया जाएगा. इस अवसर पर कमिटी के अध्यक्ष वीडी गोपाल कृष्ण, महासचिव एसबी दूर्गा प्रसाद राव और आरके सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही