Search

 
 
 

जमशेदपुर : मिनी सदन के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव 22 को, तैयारियां पूरी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद गांव की सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं. प्रखंडों में जहां प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव कराया जा रहा है. वहीं पंचायतों में उप मुखिया के निर्वाचन के लिए प्रक्रिया शुरु है. वहीं गांव की सरकार का मुख्य सदन जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए मंगलवार को जिला मुख्यालय में चुनाव कराया जाएगा. उपायुक्त विजया जाधव ने बताया कि चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक जिला परिषद के अध्यक्ष का चुनाव होगा. जबकि दोपहर 2.30 बजे से छह बजे तक उपाध्यक्ष का चुनाव, मतगणना एवं अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जाएगी.सारी प्रक्रियाएं समाहरणालय सभागार में होंगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-corona-patients-increased-three-times-in-five-days-active-case-reached-18/">जमशेदपुर

: पांच दिनों में तीन गुणा बढ़े कोरोना मरीज, एक्टिव केस 18 पहुंचा

अध्यक्ष के लिए तीन नामों की जोरों पर चर्चा

मिनी सदन का अध्यक्ष कौन बनेगा, इसकी तस्वीर अभी साफ नहीं हो पायी है. लेकिन अध्यक्ष के लिए लॉबिंग तेज हो गई है. पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता राजकुमार सिंह अपने किसी नजदीकी को मिनी सदन का अध्यक्ष बनाना चाहते हैं. इसके लिए जोर आजमाइस चल रही हैं. चर्चा है कि राजकुमार सिंह की परंपरागत सीट (जिप-छह) से पहली बार निर्वाचित हुई कुसुम पुर्ति के पक्ष में पलड़ा भारी है. हालांकि भाजपा नेत्री सह जिप-10 से निर्वाचित बारी मुर्मू एवं घाटशिला जिप-16 से दूसरी बार निर्वाचित देवयानी मुर्मू के नाम की भी चर्चा तेज है. अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में जिला परिषद क नव निर्वाचित 27 सदस्य मतदान करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही