Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मिलानी हॉल में खुला टीम मूनका-केडिया का चुनावी कार्यालय

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव जोर पकड़ने लगा है. दोनों गुट अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. दोनों ओर से जोर आजमाइश हो रही है. इस क्रम में सोमवार को टीम मूनका- केडिया का बिष्टुपुर के मिलानी हॉल में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर विजय आनंद मूनका व मानव केडिया सहित टीम के सदस्य एवं भारी संख्या में समर्थक उपस्थित थे. मौके पर मूनका ने कहा कि शहर के व्यापारियों का पूरा समर्थन मिल रहा है. टीम को मिल रहे लोगों के समर्थन से युवा सदस्यों में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है और वे दोगुना जोश व उत्साह से कार्य रहे हैं. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-delegation-met-district-welfare-officer-requested-for-scholarship/">हजारीबाग

: जिला कल्याण पदाधिकारी से मिला प्रतिनिधिमंडल, छात्रवृत्ति देने की लगाई गुहार

सोंथालिया ने जुगसलाई में चलाया जनसंपर्क अभियान

वहीं दूसरी ओर सोंथालिया टीम के सदस्यों ने सुरेश सोंथालिया के नेतृत्व में जुगसलाई क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. सुरेश सोंथालिया ने कहा कि हमारी टीम में अनुभवी एवं युवा सदस्य हैं. व्यापारियों का समर्थन मिल रहा है. लोग इस बार परिवर्तन का मन बनाए हुए हैं. हम एक व्यापारियों से संपर्क कर रहे हैं. उनकी समस्या एवं विचार जानने का प्रयास कर रहे हैं. यह जानना सबसे जरुरी है कि व्यापारी वर्ग क्या चाहता है, उसकी परेशानी क्या है, तभी हम उनकी समस्याओं का समाधान ढ़ूढ पाएंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही