Jamshedpur (Sunil Pandey): विधानसभा चुनाव के पहले चरण का नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद चुनाव कार्य में गति पकड़ेगी. अधिसूचना के तहत 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. जांच में सही पाए गए नामांकन पत्रों के आधार पर प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित होगी. 29 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे. 30 अक्टूबर को विधानसभावार प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा. राष्ट्रीय एवं मान्यता प्राप्त दलों को निर्वाचन आयोग की ओर से प्राप्त चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा. जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों को दिए गए विकल्प के आधार पर चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा.
: मैथन चेकपोस्ट पर मार्सिडीज कार से 13 किलो चांदी के बर्तन व जेवर जब्त [wpse_comments_template]
प्रत्याशियों को चुनावी खर्च का लेखा-जोखा का प्रशिक्षण 2 नवंबर को
विधानसभा चुनाव में खड़े प्रत्याशियों को चुनावी खर्च का लेखा-जोखा तैयार करने से जुड़ा प्रशिक्षण 2 नवंबर को दिया जाएगा. इसके लिए समाहरणालय सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से बैठक आयोजित की गई है. जिसमें प्रत्याशी अथवा उनके चुनाव अभिकर्ता मौजूद रहेंगे. निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पूरे चुनाव प्रक्रिया के दौरान तीन बार प्रत्याशियों के लेखा-जोखा की जांच की जाएगी. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-13-kg-silver-utensils-and-jewelery-seized-from-mercedes-car-at-maithon-check-post/">धनबाद: मैथन चेकपोस्ट पर मार्सिडीज कार से 13 किलो चांदी के बर्तन व जेवर जब्त [wpse_comments_template]
Leave a Comment