Search

 
 
 

जमशेदपुर : काशीडीह हाई स्कूल में छात्र संसद के गठन को लेकर हुआ चुनाव

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : काशीडीह हाई स्कूल में बुधवार को छात्र कैबिनेट(संसद) के चयन के लिए चुनाव किया गया. पूरी निर्वाचन प्रक्रिया शिक्षक सह चुनाव पदाधिकारी कमलेश ओझा की देखरेख में हुई. इसमें अन्य शिक्षकों अनिंदिता मंडल और मौसमी मजूमदार का सहयोग रहा. नामांकित छात्रों को स्वंय को सक्षम उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत करने के लिए उन्हें प्रचार प्रसार करने के लिए सुझाव के साथ उन्हें तैयार किया गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-labor-day-celebrated-at-dbms-college-of-education/">जमशेदपुर

: डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मनाया गया श्रमिक दिवस

बच्चों में नेतृत्व का विकास करना उदेश्य

स्कूल के विद्यार्थियों ने वोटिंग कर अनिर्वाण दास को छात्र नेता और आयुष को सहायक छात्र नेता (लड़के) के रूप में चुना गया. जबकि अरीबा रशीद को छात्रा नेता और आंचल को सहायक छात्रा नेता के रूप में चुना गया. मौके पर कमलेश ओझा ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व का विकास करने के साथ ही लोकतंत्र में होने वाले चुनाव प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझाना है. छात्रों में नेतृत्व के गुणों को विकसित करने के स्कूल विजन का एक हिस्सा है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-young-man-injured-after-colliding-with-the-barrier-on-the-bridge-under-the-dam-mgm-refer/">चांडिल

: डैम के नीचे पुल पर लगे बैरियर से टकराकर युवक घायल, एमजीएम रेफर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही