Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : शीतला माता मंदिर टुइलाडूंगरी महिला समिति का चुनाव संपन्न

Jamshedpur (Sunil Pandey) : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडूंगरी की महिला समिति का चुनाव मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार और महामंत्री गिरधारी साहू की देखरेख में सोमवार को संपन्न हुआ. महिला समिति की बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष मंजू साहू ने की. इस दौरान सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समिति के पुराने सदस्य श्रीमती जमुना निषाद को अध्यक्ष और हेमा साहू को उपाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुनाव किया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-singhbhum-chamber-of-commerce-worried-about-deteriorating-law-and-order-letter-written-to-chief-minister/">जमशेदपुर

: गिरती विधि व्यवस्था से सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स चिंतित, मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र
महामंत्री और कोषाध्यक्ष में दो उम्मीदवार होने पर आपसी बातचीत कर सहमति बनाने का प्रयास किया गया. लेकिन सहमति नहीं बनने पर गुप्त मतदान कराया गया. जिसमें सोनी साहू महामंत्री और सुमन निषाद कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई. पूजा कुमारी को अंकेक्षक बनाया गया.

पुरानी कमिटी ने सौंपा पदभार

शीतला माता मंदिर टुइलाडूंगरी की नई कमिटी का चुनाव होने के बाद पुरानी कमिटी ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया एवं साथ ही पदभार सौंपा. पदभार के साथ ही कमिटी के पास मौजूद नकद 7184 रुपए भी नई कमिटी के सुपुर्द किया. मंदिर कमिटी की वरिष्ठ सदस्य फूलो देवी, कुंती देवी, देवकी साहू और चित्रा देवी ने सभी नए पदाधिकारियों को माला पहना कर और माता का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा की धार्मिक संस्था में पदाधिकारी बनना आसान है जिम्मेवारी निभाना कठिन इसलिए जो महिला सदस्य पद में आए हैं वो अपने कर्तव्यों को समझे और उसके अनुरूप अपना कार्य को संपादित करें.

चुनाव कराने में इन्होंने निभाई महती भूमिका

चुनाव संपन्न कराने में मोतीलाल साहू, परमानंद कौशल, गिरधारी साहू, त्रिवेणी कुमार, दिनेश साहू, सियाराम ठाकुर सहित अन्य ने महती भूमिका निभाई. बैठक के दौरान कमिटी की पुरानी सदस्य मंटोरा साहू के स्वर्गवास हो जाने पर दो मिनट मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. मौके पर फूलो देवी, देवकी साहू, कुंती देवी, जमुना निषाद, मंजू ठाकुर, नूतन साहू, इंदिरा देवी, चित्रा देवी, प्रांची निषाद, देववती देवी, पुष्पा निषाद, सुलेखा देवी, पूनम, बबली साहू, पुतली साहू, सावित्री निषाद, चंपा निषाद, कमला निषाद आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही