Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नामदा बस्ती में शॉर्ट सर्किट से बिजली के खंभे में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Jamshedpur (Rohit kumar) : गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती काली मंदिर के पास रविवार की देर शाम एक पोल में अचानक आग लग गई. इस घटना के बाद बस्ती में बिजली गुल हो गई. इधर, आग लगने से इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर मिट्टी फेंक कर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझी. बाद में लोगों ने अग्निशमन विभाग को फोन कर इसकी सूचना दी. स्थानीय लोगों के अनुसार देर शाम पोल से एक तेज आवाज के साथ शॉर्ट सर्किट हुई और पोल में आग लग गई. आग से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. खबर लिखे जाने तक दमकल मौके पर नहीं पहुंची थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theka-karma-scorched-by-fire-in-tata-steel-dies-during-treatment/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील में आग से झुलसे ठेका कर्मा की इलाज के दौरान मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही