Search

जमशेदपुर : इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, ऑटो भी जलकर खाक

jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत प्रेमनगर निवासी अरुण कुमार सिंह के घर पर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई. आग ने पास खड़े ऑटो को भी अपनी चपेट में ले लिया. हालांकि, जब तक अरुण को इसकी जानकारी हुई तब तक आग ने स्कूटी और ऑटो को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था. घटना के बाद अरुण ने टेल्को पुलिस को इसकी सूचना दी और इलेक्ट्रिक स्कूटी कंपनी को भी मैसेज के माध्यम से घटना के बारे में बताया. अरुण ने बताया कि उनकी स्कूटी में देर रात अचानक आग लग गई. आग से पास खड़ा ऑटो भी जल गया वहीं घर के पार्किंग में लगी टाइल्स भी उखड़ गई और एक एसी भी जलकर खाक हो गया. आग से पांच से छह लाख का नुकसान हुआ है. अरुण ने कहा कि स्कूटी की वजह से ही उन्हें नुकसान हुआ है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-governor-participated-in-the-dialogue-program-with-the-villagers/">चाकुलिया

: ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp