Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो में बांस व लकड़ी के खंभों के सहारे झूल रहे बिजली तार

 

- सीमेंट का पोल नहीं लगा तो फिर भिक्षाटन कर लगवाएंगे सीमेंट का पोल -विकास 

Jamshedpur (Ratan Singh) : मानगो शंकोसाई रोड नंबर-एक में पुआल टाल के पीछे शर्मा लाइन में बिजली के तार बांस के खंभे पर दौड़ रहे हैं. यहां लगभग पचास घरों में बांस के सहारे ही बिजली पहुंचाई गई है. कई बार लोगों को बिजली का झटका भी लग चुका हैं, लेकिन किसी को इसकी परवाह नहीं है. शर्मा लाइन में रहने वाले लोग अपनी जान को खतरे में डालकर अपने घरों को रोशन कर रहे हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि जब बिजली का कनेक्शन दिया जा रहा था तब विभाग के द्वारा हवाला दिया गया था कि जल्द ही सीमेंट का पोल लगवा दिया जाएगा. लेकिन कई वर्षों बीत जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई. एक से दो वर्षों में बांस सड़ गल कर टूट जाता है तो लोग अपने खर्चे से पुनः नया बस लगाकर अपना काम चलाते हैं. कई बार लोगों ने इसकी लिखित शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से की परंतु सुनवाई नहीं हुई. [caption id="attachment_832498" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/BIJLI-POL-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शर्मा लाइन में रहने वाले लोगों के साथ विकास सिंह[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-speeding-trailer-collides-with-street-light-in-golmuri-traffic-disrupted/">जमशेदपुर

: गोलमुरी में तेज रफ्तार ट्रेलर स्ट्रीट लाइट से टकराया, आवगम बाधित

जल्द से जल्द समाधान की मांग

इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह मौके में पहुंचे. उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही हर हाल में बिजली विभाग को समस्या से अवगत कराकर सीमेंट का पोल लगवाया जाएगा. उन्होंने इसकी जानकारी बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को देते हुए कहा कि जल्द ही अगर बांस के खंभे हटाकर सीमेंट का पोल नहीं लगाया गया तो दो वर्ष पूर्व की तरह पुनः आम लोगों के बीच जाकर भिक्षाटन का कार्यक्रम करेंगे और भीख से एकत्रित पैसे से लोग स्वयं श्रम दान कर सीमेंट का पोल लगवाएंगे. मौके पर मुख्य रूप से विकास सिंह, भक्ती गोराई, राम सिंह, सुमन देवी, रीता देवी, सीमा देवी, बंटी गुप्ता, खुशबू सिंह, हेमा देवी, शोभा गुप्ता, शारदा देवी, गीता दास, सुभाषनी देवी, पुतुल देवी, रिंकी दास ,मीरा देवी, राकेश मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही