Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : इस गर्मी में बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत, विशेष तैयारी में जुटा विद्युत् विभाग

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : इस वर्ष गर्मियों में बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए अभी से ही विद्युत् विभाग तैयारी में जुट गया है. गर्मी में लोगों को बिजली की कमी से दो चार नहीं होना पड़ेगा. यह दावा किया है झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक श्रवण कुमार ने. उन्होंने बताया है कि सभी ट्रांसफार्मर पर पिछले वर्ष के लोड का आकलन कर उसके आधार पर बड़े ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य चल रहा है. गर्मी में ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने से ट्रीप होने की संभावना बनी रहती है इसी के मद्देनजर पहले ही यह काम किया जा रहा है. जर्जर तारों को बदलने का काम लगातार चल रहा है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिजली की आपूर्ति के अनुसार लोड शेडिंग किया जाएगा. चूंकि बिजली की आपूर्ति जितनी होगी उस आधार पर लोगों एवं क्षेत्रों की जरुरत के हिसाब से लोड शेडिंग किया जाता है. सबसे बड़ी समस्या मानव संसाधन की कमी की है. जिसके कारण ही समस्या उत्पन्न होती है. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-strike-of-mercury-medical-workers-continues-on-the-seventh-day/">चाकुलिया

: पारा चिकित्सा कर्मियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी
[caption id="attachment_532691" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/20rc_m_274_20012023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> श्रवण कुमार, जीएम, विद्युत विभाग[/caption]

2022-23 में हुआ 100 करोड़ रुपये राजस्व संग्रह

महाप्रबंधक ने कहा कि लगातार विभाग के कर्मचारियों की सेवानिवृति से फिल्ड में काम करने वालों कर्मचारियों की भारी कमी है. नई बहाली नहीं होने के कारण फिल्ड में काम करने वाले कर्मचारियों पर काम का अत्यधिक दबाव रहता है. इस बार हर छोटी-छोटी चीजों पर पहले ही ध्यान दिया जा रहा है ताकि गर्मियों में लोगों को कोई परेशानी ना हो. नए बन रहे सभी सब स्टेशन फरवरी माह तक हैंडओवर हो जाएंगे. वहीं मानगो सबस्टेशन के लिए 10 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर और करनडीह सब स्टेशन के लिए पांच एमवीए का दो ट्रांसफार्मर फरवरी माह तक उपलब्ध हो जाएगा. इसके बाद लोगों को गर्मी में राहत मिलेगी. श्रवण कुमार ने कहा कि राजसव संग्रह में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. वर्ष 2021-22 में 80 करोड़ रुपये राजस्व संग्रह किया गया था. 2022-23 में दिसंबर माह तक 100 करोड़ रुपये राजस्व संग्रह किया जा चुका है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sunderkand-recitation-and-lord-shiva-were-praised-in-the-vanbhoj-of-bol-bam-sangh/">आदित्यपुर

: बोल बम संघ के वनभोज में सुंदरकांड पाठ व भगवान शिव की स्तुति की गई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही