Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : दीपावली व महापर्व छठ के लिए बिजली विभाग ने बनाया आपातकालीन नियंत्रण कक्ष

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : दीपावली एवं लोक आस्था का महापर्व छठ के दौरान लोगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने इस वर्ष विशेष व्यवस्था की है. इसके तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विद्धुत शक्ति उपकेन्द्र में आपातकालीन नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं. इस नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे पदाधिकारी तैनात रहेंगे. इस संबंध में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक श्रवण कुमार ने बताया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दीपावली और छठ के दौरान निर्बाध रूप से बिजली मिलती रहे इसके लिए सभी सबडिवीजन में तीनों शिफ्ट में आपातकालीन सेवा के लिए एक-एक टीम तैनात रहेगी. उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था दीपावली के लिए 23-24 अक्टूबर को और छठ के लिए 28 से 30 अक्टूबर के लिए किया गया है. [caption id="attachment_452642" align="aligncenter" width="659"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/JSR-Shrawan-Kumar-GM-Electric1.jpg"

alt="" width="659" height="442" /> नियंत्रण कक्ष का जारी किया गया नंबर.[/caption] इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-district-grappling-wrestling-team-leaves-from-chandil-station-to-ramgarh/">चांडिल

: जिला ग्रेपलिंग कुश्ती टीम चांडिल स्टेशन से रामगढ़ रवाना

आपातकालीन नियंत्रण कक्ष के नंबर

वहीं सभी विद्धुत शक्ति उपकेन्द्र में स्थायी स्थापित किए गए आपातकालीन नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे जो लोगों के कॉल अटेंड करेंगे. उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिजली की समस्या के लिए दिए गए नंबरों पर कॉल करें. इन नंबरों पर उपभोक्ता करें संपर्क दीपावली एवं छठ के लिए बनाए गए कंट्रोल रुम के नंबर – 8434659400, 8294693644, 7488590719, कनीय विद्युत अभियंता डिमना एवं शास्त्रीनगर – 9431135951, 9431135945 कनीय विद्युत अभियंता आजादनगर एवं पटमदा – 9431135952, सहायक विद्युत अभियंता मानगो-1 – 9431135928, मानगो 2 – 9431135904 एवं विद्युत कार्यपालक अभियंता – 9431135905 इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-diwali-festival-celebrated-with-pomp-at-pj-saraswati-shishu-mandir/">नोवामुंडी

: पीजे सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया गया दिवाली उत्सव

बिजली बिल के नाम पर ठगी करने वालों से सचेत रहे उपभोक्ता – जीएम

एक सवाल के जवाब में जीएम श्रवण कुमार ने कहा कि बिजली बकाए के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बिजली बिल के बकाए से संबंधित कॉल आने पर तुरंत बिजली विभाग के पदाधिकारी से संपर्क करें. क्योंकि बिजली विभाग द्वारा बकाए बिल के लिए कॉल नहीं किया जाता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही