Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : गर्मी में विद्युत विभाग उपभोक्तओं को निर्बाध बिजली मुहैया करायेगी. इसके लिए विद्युत विभाग के महाप्रबंधक (तक०), झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पिछले दिनों बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए. इस संबंध में संवाददाता से बातचीत करते हुए महाप्रबंधक श्रवण कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा गर्मी के दिनों में उत्पन्न होने वाली समस्याओं के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है. इसके लिए संबंधित पदाधिकारी, कर्मचारियों एवं सभी कार्यरत ऊर्जा मित्रों को आवश्यक निर्देश दिए गए है. सभी कर्मचारी को सुरक्षा उपकरणों के साथ ही कार्य करने को कहा गया है. कार्य के दौरान सुरक्षा के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए गए है. ताकि दुर्घटना से बचा जा सके. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-baihatu-and-dodari-water-supply-scheme-succumbed-to-corruption-anger-among-villagers/">किरीबुरू
: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी बाईहातु व दोदारी जलापूर्ति योजना, ग्रामीणों में आक्रोश
में 3 दिनों तक बंद रहेंगी कूरियर सेवाएं, बैठक में लिया गया निर्णय [wpse_comments_template]
: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी बाईहातु व दोदारी जलापूर्ति योजना, ग्रामीणों में आक्रोश
इस वर्ष 120 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह करने का रखा गया लक्ष्य
महाप्रबंधक ने कहा कि 20 मार्च तक सभी विद्युत शक्ति उपकेंद्र एवं सम्बंधित फीडर का मेंटेनन्स का कार्य पूर्ण कर विभाग को सूचित करने को कहा गया है. सभी ऊर्जा मित्र को 20 मार्च तक अपना शत प्रतिशत बिलिंग का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है. विद्युत की चोरी की रोकथाम के लिए निगम के नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है. वहीं बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काटने के साथ ही बिजली बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक करने को कहा गया है. इस वर्ष 120 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह करने का हमारा लक्ष्य है. इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है. एक सवाल के जवाब में श्रवण कुमार ने कहा कि सर्विस में विभाग द्वारा कोई कमी नहीं होगी, लोगों को शिकायत करने का मौका नहीं दिया जाएगा लेकिन आवश्यकता के अनुरुप बिजली की आपूर्ति नहीं होने पर हमें मजबूरन क्षेत्रवार शटडाउन लेना पड़ेगा. गर्मी के दिनों में अन्य दिनों की अपेक्षा लोड काफी बढ़ जाता है. उन्होंने लोगों से समय पर बिजली बिल का भुगतान करने की अपील की. इसे भी पढ़ें :होली">https://lagatar.in/courier-services-will-be-closed-for-3-days-in-holi-decision-taken-in-the-meeting/">होलीमें 3 दिनों तक बंद रहेंगी कूरियर सेवाएं, बैठक में लिया गया निर्णय [wpse_comments_template]
Leave a Comment