Search

जमशेदपुर : रानीडीह में विद्युत विभाग का ऊर्जा मेला 25 अप्रैल को

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड बिजली वितरण निगम लि. द्वारा 25 अप्रैल को जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत रानीडीह गांव में एक दिवसीय ऊर्जा मेला का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर जमशेदपुर के सभी उपभोक्ता ऊर्जा मेला में एक मुश्त भुगतान एवं सूद माफी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. ऊर्जा मेला में नया विद्युत कनेक्शन, बिजली बिल में गड़बड़ी का निष्पादन, बकाया राशि का भुगतान, खराब मीटर बदलने, विद्युत कनेक्शन जोड़ने एवं हटाने से संबंधित मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया जाएगा. ऊर्जा मेला में बिजली विभाग से संबंधित अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. उक्त जानकारी कार्यपालक अभियंता राजकिशोर प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी.

इसे भी पढ़ेंसाहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-meeting-held-regarding-selection-entrance-examination-in-jawahar-navodaya-vidyalaya/">साहिबगंज

: जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन प्रवेश परीक्षा को लेकर हुई बैठक

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp