Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : शहर की 5 अवैध इमारतों का कटेगा बिजली-पानी का कनेक्शन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : शहर की पांच अवैध बिल्डिंग में बिजली पानी का कनेक्शन काटा जाएगा. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने इसके लिए टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस लिमिटेड (जुस्को) के अधिकारियों को पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्हें बताया गया है कि इधर हाल में जिन पांच बिल्डिंगों को सील किया गया है. उनमें बिजली और पानी का कनेक्शन काटा जाना है. यह कार्रवाई जल्द की जाए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-noise-of-the-last-phase-of-election-campaign-in-the-district-stopped-voting-on-27/">जमशेदपुर

: जिले में अंतिम चरण के चुनाव प्रचार का शोर थमा, मतदान 27 को

इन इमारतों का कटेगा कनेक्शन

1. बिष्टुपुर के पुराना रामदास भट्ठा में होल्डिंग संख्या 58 पर बनी देवेंद्र राज कौर की बिल्डिंग. 2. पुराना रामदास भट्ठा में होल्डिंग संख्या 67 पर बनी तेजपाल सिंह की बिल्डिंग. 3. कदमा के विजया हेरीटेज उलियान में साईं सुधा अपार्टमेंट के चौथे तल पर स्थित पेंटहाउस. 4. भालुबासा में होल्डिंग संख्या 715 पर बनी मनजीत सिंह की बिल्डिंग. 5. सोनारी के सकतहा में बी ब्लॉक में होल्डिंग संख्या 121 पर बनी चैती बाई और शिव शंकर यादव की बिल्डिंग. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही