Search

 
 
 

Jamshedpur : धूमधाम से मना हथिनी रजनी का 15वां जन्म दिन

 
  • दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में वन्य प्राणी सप्ताह का समापन आज
Jamshedpur (Sunil Pandey) : दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाता है. इस अवसर पर सोमवार को हथिनी रजनी का 15वां जन्मदिन मनाया गया. इस दौरान केक भी काटा गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सविता महतो भी मौजूद थीं. विभिन्न तरह की आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. दलमा पश्चिमी के रेंजर दिनेश चंद्रा ने बताया कि ये खुशी की बात है. इससे लोगों में एक अच्छा संदेश जाता है कि जब हम अपने घर के बच्चों का जन्मदिन मना सकते हैं तो वन्यप्राणी का क्यों नहीं. दिनेश चंद्रा ने बताया कि रजनी के जन्मदिन पर लोगों को जंगली जानवरों के प्रति जागरूक करना भी एक मुख्य उद्देश्य है. इसे भी पढ़ें :   Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-all-the-people-of-saranda-are-ambassadors-to-save-the-environment-and-wildlife-nitish-kumar/">Kiriburu

  : सारंडा के सभी लोग पर्यावरण व वन्यप्राणियों को बचाने हेतु एम्बेसडर हैं – नीतीश कुमार
रजनी के जन्मदिन को लेकर वन विभाग ये संदेश देना चाहता है कि जानवर भी पृथ्वी के लिए महत्वपूर्ण हैं और उनका भी अपना महत्व है. इसी संदेश को ध्यान में रखकर जन्मदिन मनाया जाता है. रजनी वर्ष 2009 में झुंड से बिछड़ गई थी. वन्य विभाग को वह चांडिल के पास एक गड्ढे में घायल अवस्था में मिली थी. वहां से निकालकर घायल अवस्था में उसे टाटा जू लाया गया था. वहां काफी दिनों तक उसका इलाज चला. जब रजनी ठीक हो गई तो उसे दलमा वन्यप्राणी आश्रयणी मकुलाकोचा लाया गया. मकुला कोचा चेकनाका में बाकायदा इस हथिनी का नामकरण रजनी के रूप में किया गया. उसी समय से रजनी का जन्मदिन प्रत्येक वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है. उसके जन्म दिन पर स्कूली बच्चों के अलावे स्थानीय ग्रामीण भी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-allegations-against-sindooribeda-chief-called-a-conspiracy-demand-for-investigation/">Chakradharpur

: सिन्दूरीबेड़ा मुखिया पर लगे आरोपों को बताया साजिश, जांच की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही