Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाकू के मिलन समारोह में संगठन को मजबूत करने पर बल

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में रविवार को टीचर एसोसिएशन ऑफ कोल्हान यूनिवर्सिटी (टाकू) की ओर से शिक्षक मिलन समारोह का आयोजन किया गया. टाकू के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह, महासचिव प्रो इंदल पासवान, कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा, उपाध्यक्ष डॉ विजय प्रकाश, सचिव डॉ दीपांजय श्रीवास्तव, डॉ अशोक कुमार रवानी, डॉ संदीप मित्र, डॉ अनिल चंद्र पाठक, डॉ विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की. सर्वप्रथम डॉ विजय प्रकाश ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. एलबीएसएम कॉलेज शिक्षक संघ की तरफ से टाकू के सभी पदाधिकारियों, कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव व टाकू के पूर्व अध्यक्ष डॉ राजेंद्र भारती, वित पदाधिकारी सह टाकू के कोषाध्यक्ष डॉ विनय कुमार सिंह, चुनाव पदाधिकारी डॉ नरेश कुमार, कोल्हान विश्वविद्यालय के सीसीडीसी व टाकू के पूर्व सदस्य डॉ मनोज महापात्रा, एबीएम कॉलेज के प्राचार्य व शिक्षक के रूप में आये डॉ विजय कुमार पियूष, डॉ मुस्ताक अहमद, डॉ बालकृष्ण बेहरा, डॉ सरोज कैवर्त, डॉ जितेंद्र कुमार को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : विधानसभा">https://lagatar.in/floor-test-in-assembly-tomorrow-mla-reached-ranchi-from-hyderabad/">विधानसभा

में फ्लोर टेस्ट कल, विधायक हैदराबाद से पहुंचे रांची
तत्पश्चात 2008 के बाद नियुक्त शिक्षकों को तुलसी पौधा एवं कलम भेंट सम्मानित किया गया. सभी शिक्षकों ने अपना अपना परिचय देकर टाकू की गतिविधियों पर ध्यान आकृष्ट कराया. इसके बाद कॉलेज परीसर में शिक्षकों ने पौधारोपण किया. समारोह में कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि टाकू छुट्टी कटौती का विरोध करता है. महासचिव प्रो इंदल पासवान ने कहा कि टाकू को मजबूत करने के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है. पूर्व अध्यक्ष डॉ राजेंद्र भारती ने कहा कि मैं अपने को पहले शिक्षक मानता हूं, इसलिए बिना कहे शिक्षक के लिए कार्य करना चाहता हूं. कोषाध्यक्ष डॉ विनय कुमार सिंह ने पीएफ अकाउंट को सही करने के लिए सुझाव दिए. डॉ विजय कुमार पियूष ने अपने जमाने के संघर्ष को याद कराते हुए संघर्ष करने का आह्वान किया. डॉ जावेद इकबाल, डॉ बाल कृष्ण बेहेरा, डॉ प्रभात कुमार सिंह, सुभाष चंद्र दास, डॉ अन्तरा कुमारी, डॉ अजेय वर्मा, डॉ धर्मेंद्र रजक, डॉ हरीश कुमार, डॉ मनोज कुमार साव, डॉ ज्ञानती, डॉ बसंत, डॉ स्वाति सोरेन समेत सभी शिक्षकों ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए टाकू को मजबूत करने पर बल दिया. कार्यक्रम का संचालन डा विनय कुमार गुप्ता व प्रो इंदल पासवान तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो बिनोद कुमार ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही