Search

 
 
 

जमशेदपुर  : सलोनी तेल कंपनी में 67 लाख की हेराफेरी करने वाला कर्मचारी ओड़िशा से गिरफ्तार

श्यामसुंदर बारीक का काम बाजार में दुकानदारों और ग्राहकों से कंपनी का भुगतान वसूलना था. जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ग्राहकों से पैसे लेने के बावजूद पूरी रकम कंपनी में जमा नहीं करता था. वह कंपनी प्रबंधन को यह कहकर गुमराह करता रहा कि संबंधित ग्राहकों से भुगतान नहीं मिला है.
 

 Jamsedpur : जमशेदपुर  स्थित  परसुडीह थाना पुलिस ने सलोनी सरसो तेल से जुड़ी महेश एडिबल ऑयल कंपनी में 67 लाख 59 हजार रुपये की हेराफेरी करने वाले आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है.

 

आरोपी पिछले लगभग दो साल से फरार चल रहा था. गिरफ्तार करने के बाद उसे जमशेदपुर लाया गया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

 

जानकारी के अनुसार बारगढ़ जिला(ओडिशा) स्थित बीजेपुर थाना क्षेत्र का पुटुका गांव निवासी लेजारों बारीक उर्फ श्यामसुंदर बारीक 2010 से महेश एडिबल ऑयल कंपनी में काम कर रहा था.

 

उसका काम बाजार में दुकानदारों और ग्राहकों से कंपनी का भुगतान वसूलना था. जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ग्राहकों से पैसे लेने के बावजूद पूरी रकम कंपनी में जमा नहीं करता था. वह कंपनी प्रबंधन को यह कहकर गुमराह करता रहा कि संबंधित ग्राहकों से भुगतान नहीं मिला है.

 

परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 10 मार्च 2024 को परसुडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया था.

 

कंपनी के मालिक राजेश अग्रवाल ने जब वर्ष 2022 से 2024 के बीच के हिसाब-किताब की जांच कराई, तब गड़बड़ी सामने आयी. जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने करीब 67 लाख 59 हजार रुपये का गबन किया है. इसके बाद कंपनी की ओर से परसुडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई गयी थी.

 

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था. पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को आरोपी के ओडिशा में होने की जानकारी मिली.

 

 इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि गबन की गयी रकम कहां खर्च की गयी और इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही