Search

 
 
 

जमशेदपुर : कर्मचारियों को नहीं मिलता है सेवा निधि का लाभ - यूनियन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों से सेवा निधि के नाम पर प्रति माह 950 से 1000 रुपया एवं ग्रुप इंश्योरेंस के नाम पर 500 रुपया काटा जाता है. लेकिन कर्मचारियों को केवल ग्रुप इंश्योरेंस का लाभ ही मिलता है. ये बातें टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी हर्षवर्द्धन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहीं. उन्होंने कहा कि प्रबंधन द्वारा 5500 कर्मचारियों के वेतन से सेवा निधि के नाम पर औसतन प्रति कर्मचारी 950 से 1000 रुपया काटा जाता है. वहीं ग्रुप इंश्योरेश मद में 500 रुपया काटा जाता है. लेकिन सेवा निधि के मद में काटे गए राशि का लाभ आज तक कर्मचारियों को नहीं मिला और इसकी जानकारी भी कर्मचारियों को नहीं दी जाती है कि सेवा निधि मद में काटे गए राशि को किस मद में प्रबंधन ने खर्च किया. अथवा सेवा निधि मद से कितना राशि कर्मचारियों के बीच वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-540-kg-doda-recovered-from-chipdi-village-of-ichagarh-businessman-arrested/">चांडिल

: ईचागढ़ के चिपड़ी गांव से 540 किलो डोडा बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

प्रबंधन को पत्र लिख कर जानकारी उपलब्ध कराने की मांग

[caption id="attachment_757268" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/harshwardhan-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> हर्षवर्द्धन की फाइल फोटो[/caption] हर्षवर्द्धन ने कहा कि प्लांट के अंदर हादसे में यदि किसी कर्मचारी का निधन हो जाता है तो उसके परिवार व आश्रितों को प्रबंधन द्वारा केवल ग्रुप इंश्योरेंस की राशि ही दी जाती है, जबकि सभी कर्मचारियों के वेतन से सेवा निधि मद में इसलिए पैसा काटा जाता है कि इस मद से भी आश्रित परिवार को अतिरिक्त आर्थिक लाभ दिया जाए. लेकिन ऐसा होता नहीं है. वहीं प्रबंधन द्वारा अपने तरफ से भी आश्रित परिवार को कुछ नहीं दिया जाता है. दूसरी ओर प्लांट में हादसा होने पर सुरक्षा मानक को पूरा अथवा गुड सेफ्टी मद में जो कर्मचारियों को दी जाने वाली राशि की कटौती की जाती है यह समझ से परे है. इस संबंध में प्रबंधन द्वारा कोई जानकारी ना तो कर्मचारी को और ना ही यूनियन के पदाधिकारी को दी जाती है. जबकि इस संबंध में प्रबंधन को पत्र लिख कर जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pawan-yadav-murder-case-accused-amar-surrenders-in-court/">जमशेदपुर

: पवन यादव हत्याकांड के आरोपी अमर ने कोर्ट में किया सरेंडर
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही